Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री का जनपद कानपुर नगर भ्रमण साथ ही उन्नाव में किया परियोजनाओं का लोकार्पण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री का जनपद कानपुर नगर भ्रमण साथ ही उन्नाव में किया परियोजनाओं का लोकार्पण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कानपुर नगर के डी0ए0वी0 प्ले ग्राउण्ड, फूलबाग में 556 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 17 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार के कार्याें से इस औद्योगिक नगरी के समग्र विकास को गति मिली है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि औद्योगिक नगरी कानपुर में आधारभूत अवसंरचना को विकसित करने व कानपुर नगर को नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाने के कार्य किये जा रहे हैं। कानपुर नगर में शीघ्र मेट्रो टेªन आ रही है और आगामी नवम्बर माह में इसका संचालन प्रारम्भ हो जाएगा। कानपुर एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें एक साथ तीन विमान की पार्किंग और टर्मिनल में 500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि यह सभी विकास कार्य जनप्रतिनिधियों की मेहनत व लगन का नतीजा हैं, जिससे जनपद के प्रत्येक गांव, मोहल्ला व वाॅर्ड में विकास की लहर दिखाई दे रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी निरन्तर देश के सभी लोगों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में भी उन्होंने अनेक विकास परियोजनाओं को लागू कराया है। प्रदेश सरकार साढे़ चार साल में सुशासन का माॅडल देने के साथ बेहतर कानून व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश के नौजावानों, किसानों, महिलाओं एवं सभी वर्गों के लिये बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। समग्र एवं सतत विकास के इस माॅडल से उत्तर प्रदेश नये भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। भविष्य में उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था नम्बर एक की अर्थव्यवस्था होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गंगा नदी के किनारे बसा कानपुर शहर औद्योगिक नगरी रहा है। कानपुर आजादी की लड़ाई का केन्द्र बिन्दु था। कानपुर नगर अब नयी आभा के साथ देश व प्रदेश में अपनी पहचान कर रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना से विभिन्न एस0टी0पी0 का निर्माण कराया गया है। सीसामऊ नाले को टैप कर गंगा नदी में जाने वाले प्रदूषित जल को बन्द कर गंगा जी को निर्मल व अविरल बनाने के साथ कानपुर नगर में फिर से नये-नये उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े चार वर्ष में बिना किसी भेदभाव के साढ़े चार लाख नौजवानों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था से सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के द्वारा प्रदेश में 60 लाख लोगों को रोजगार देने का कार्य किया गया है। प्रदेश में तेेजी से औद्योगिक निवेश के रास्ते खुले है। इसके अन्तर्गत तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप दिया गया है। प्रदेश में कोरोना काल में 66 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये। राज्य में उत्तर प्रदेश डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर का निर्माण एवं विकास प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का परिणाम है। इस काॅरिडोर के कानपुर नोड में अत्याधुनिक तोपांे का निर्माण किया जायेगा। कानपुर नोड के लिए तीन सौ एकड़ भूमि अधिग्रहित करने की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने कहा कि आई0आई0टी0, एच0बी0टी0आई0 व अन्य तकनीकी संस्थाओं को जोड़ते हुए नौजवानों के स्किल डेवलपमेन्ट के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाये जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, जिसे समृद्ध व प्रगतिशील बनाने के लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का ठिकाना नहीं है, अपराधी-अपराधी होता है, उसे किसी प्रकार से बख्शा नहीं जायेगा। पेशेवर अपराधियों पर लगाम लगाकर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। सरकार ने जो वादे किये थे उन्हें पूरा करके दिखाया है। वर्तमान सरकार द्वारा गरीब व वंचित लोगों को पेंशन, आवास, शौचालय, रोजगार व सम्मान के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पारदर्शी व्यवस्था के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदेश के किसानों को दिया जा रहा है।
इसके पहले, मुख्यमंत्री जी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित अन्नप्राशन्न योजना के अन्तर्गत तीन बच्चों को खीर खिलाई तथा खिलौना एवं पोषण किट भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी तथा प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किये तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना/शिशु मातृत्व हित लाभ योजना के लाभार्थियों को 55-55 हजार रुपये के चेक वितरित किये। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि की धनराशि के चेक वितरित किये तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्य कर रही है। देश और प्रदेश में कोरोना काल में लोगों को बेहतर इलाज व सुविधायें देकर उनकी जान बचायी गयी। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों की पूरी दुनिया एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी प्रशंसा की। गरीबांे को सरकार द्वारा निःशुल्क राशन वितरित कराया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को खाद, बिजली, सिंचाई के लिये पानी तथा फसलों का उचित मूल्य एवं किसान सम्मान निधि की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही रोजगार के नये अवसरों की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधगण व शासन-प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद उन्नाव में 81.89 करोड़ रुपए लागत की कुल 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, आयुष्मान भारत योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री जी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय ‘दृष्टि एक दर्शन’ पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉल तथा सूचना विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन, होर्डिंग व स्टैंडी आदि लगाए गये।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य धरातल पर दिखायी दे रहे हैं। आज उन्नाव में एक साथ 81.89 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ है। यह परियोजनाएं विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ, उन्नाव, मोहान, भगवंतनगर, पुरवा तथा सफीपुर से सम्बन्धित हैं। यह विकास परियोजनाएं जनपदवासियों के जीवन में सुधार व समृद्धि लाएंगी। विकास ही प्रगति और समृद्धि का माध्यम बनेगा, जिससे जनपद उन्नाव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा की जनपद उन्नाव की धरती क्रांतिकारियों एवं साहित्यकारों की धरती रही है। आम नागरिक सुविधाओं के लिए जनपद उन्नाव में विशेष विकास परियोजनाओं के कार्य कराए गए हैं, जिसमें बिजली, पानी, सड़क सम्बन्धी कार्य प्रमुख हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सड़कों का तेजी से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा सरकार किसानों, नौजवानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ है। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि सीधे डी0बी0टी0 के माध्यम से भेजी जा रही है। इससे किसान खुशहाल हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ उपचार दिया जा रहा है। मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने विगत साढ़े चार वर्षांे में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का सराहनीय कार्य किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। सार्वजनिक सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वालों, गरीबों, कमजोरों को सताने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिये प्रतिबद्ध है। राज्य में बहन-बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। वे भयमुक्त होकर अपना जीवनयापन कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आत्म-सम्मान के लिए मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाएं संचालित जा रही हैं। प्रदेश में पुलिस भर्ती में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण का अवसर दिया गया है। आज प्रदेश में 30 हजार महिला पुलिसकर्मी बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों को पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है, बिचौलियों से मुक्ति मिली है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में जरूरतमन्दों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभान्वित करने का कार्य रही है। उन्होंने कहा कि जनपद उन्नाव विकास के क्षेत्र में नयी पहचान के साथ उभर रहा है। सभी जनप्रतिनिधिगण शासन-प्रशासन के साथ समन्वय कर शासकीय योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे जनपद में सुख व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के हितों व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चालू रखा। वर्ष 2017 से अब तक किसानों का साढ़े चार वर्ष में 01 लाख 44 हजार करोड़ रुपए का गन्ने का भुगतान किया गया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को खुशहाल करने के लिए किसानों की आय को दोगुना करने के लिए किसानों के गन्ना मूल्य को 325 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये प्रति कुन्तल किया है। गन्ना मूल्य को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार किसानों के हित व कल्याण के लिए निरन्तर गम्भीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश के किसान के चेहरे पर मुस्कान है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों का 36,000 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 6,000 रुपए की धनराशि प्रतिवर्ष डी0बी0टी0 के माध्यम से अन्तरित की जा रही है। प्रदेश सरकार ने क्रय केन्द्र स्थापित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज क्रय का कार्य किया है। महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, शोषित को बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने 15 करोड़ पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क राशन, 01 करोड़ 56 लाख को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 02 करोड़ 61 लाख निःशुल्क शौचालय बनवाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों मे ग्राम सचिवालय की स्थापना कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम्प्यूटर सहायक की भर्ती कर, बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने, योजनाओं की फीडिंग का कार्य ग्राम स्तर पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। जनपद उन्नाव पर्यटन एवं विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर कार्य करते हुए सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनने की तरफ अग्रसर है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्हांेने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चलकर देश की आर्थिक ताकत बनेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों एवं असहाय लोगों के हितों के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य एवं टेस्टिंग का कार्य पूरी तत्परता के साथ कराया जा रहा है। कोरोना के दृष्टिगत हम सभी को जीवन एवं जीविका का विशेष ध्यान रखकर ही कार्य करने होंगे। हम सभी को सुशासन एवं विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को नम्बर वन प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर अध्यक्ष विधानसभा श्री हृदय नारायण दीक्षित, जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next: आइए पंचांग से जानें आज 1 अक्टूबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.