Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात और बिहार समेत 7 राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने जताई आशंका
  • देश
  • बिहार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

गुजरात और बिहार समेत 7 राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने जताई आशंका

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

गुजरात और बिहार समेत 7 राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है और भविष्यवाणी की है

कि अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान शाहीन के मजबूत होने के आसार हैं. इससे पहले 26 सितंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान गुलाब ने तबाही मचाई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, गहरा दबाव अब चक्रवात शाहीन में बदल गया है, जो भारत के अलावा पाकिस्तान और ईरान के पास स्थित है.

चक्रवाती तूफान का असर बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गुजरात में देखने को मिल सकता है और इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान शाहीन के आज (1 अक्टूबर) देर रात तक या कल सुबह तक खतरनाक रूप लेने की आशंका है. इसकी वजह से कच्छ और सौराष्ट्र में तेज बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, अरब सागर में प्रवेश करने के बाद अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान शाहीन के पाकिस्तान की ओर बढ़ने की संभावना है.

आईएमडी ने बताया, ‘चक्रवाती तूफान शाहीन के तेज होने के बाद 90 से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अरब सागर में भारत के तटों से पाकिस्तान में मकरन के तटों की तरफ बढ़ने की आशंका है.’

चक्रवाती तूफान शाहीन का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद अगले तीन दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है.

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे.’ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी में देरी के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

Post navigation

Previous: मनीष गुप्ता हत्याकांड की योगी सरकार ने की CBI जांच कराने की मांग
Next: मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई (आई0जी0आर0एस0) व ‘1076 सी0एम0 हेल्पलाइन’ के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग की

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.