Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुछ देर में पहुंचेंगे उत्तराखंड के ऋषिकेश
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुछ देर में पहुंचेंगे उत्तराखंड के ऋषिकेश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचेंगे. मोदी इस दौरान देश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. मोदी अपने दौरे में ऋषिकेश स्थित (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे.

इसके साथ ही वर्चुअल माध्यम से वे देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित 35 (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारम्भ करेंगे. उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी है अहम माना जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे सीधा वायु सेना के हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंचेंगे. पीएम मोदी यहां तकरीबन 1 घंटा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

इसके लिए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा भी लिया. पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिनभर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पीएम मोदी की तैयारियों में जुटे रहे.

पीएम की सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस अधिकारियों की टीम तैनात की गई है. इसके साथ ही आईएएस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी पीएम मोदी के दौरे की जिम्मेदारी संभालेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर एक एक पॉइंट पर पुलिस की तैनाती की गई है.

सुबह 9.40 बजे एयरपोर्ट से एमआई-17 से रवाना होंगे
10.50 बजे ऋषिकेश हेलीपैड पर उतरेंगे
सुबह 11.00 बजे ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
11.00 – 12.00 बजे ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण करेंगे
दोपहर 12.10 बजे ऋषिकेश हेलीपैड पर पहुंचेंगे
दोपहर 12.15 बजे एमआई-17 से हेलीकॉप्टर से दिल्ली जाएंगे

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लिया युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने का फैसला
Next: प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में देश नित्य नई ऊंचाइयों को छूते हुए भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर है: मुख्यमंत्री

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.