Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ताजमहल का दीदार करने पहुंची आगरा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ताजमहल का दीदार करने पहुंची आगरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन शनिवार रात करीब 8:20 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचीं. रविवार को उनके ताजमहल और आगरा के किले का दौरा करने के कयास लगाए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार इस दौरान दो घंटे के लिए ताजमहल टूरिस्ट्स के लिए बंद रहेगा.

वहीं आगरा एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा डेनमार्क की प्रधानमंत्री की अगवानी करने गए. आगरा पहुंचने पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री के स्वागत में एयरफोर्स स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.

डेनमार्क की पीएम कल यानी शनिवार की सुबह नई दिल्ली पहुंचीं थीं. विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया. भारत और डेनमार्क ने शनिवार को चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए और हरित रणनीतिक साझेदारी को लेकर सहयोग बढ़ाने का फैसला किया.

पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ एक संयुक्त प्रेस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज से एक साल पहले, हमने अपनी वर्चुअल समिट में भारत और डेनमार्क के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था. यह हम दोनों देशों की दूरगामी सोच और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

Denmark PM Mette Frederiksen arrived at Agra airport, late last night. She was received by UP Minister Shrikanth Sharma.

She is expected to visit the Taj Mahal and Agra Fort today, which will reportedly be shut for visitors for two hours. pic.twitter.com/iohX2Tnxta

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 9, 2021

बता दें, भारत और डेनमार्क के बीच हुए चार समझौतों में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान,हैदराबाद, आरहूस विश्वविद्यालय, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के बीच भूजल संसाधनों और एक्वीफर्स के नक्शे पर समझौता ज्ञापन शामिल है.

दूसरे समझौते पर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और डेनिश पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय के बीच पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.

डेनमार्क की पीएम ने इंडो-पैसिफिक और अफगानिस्तान में वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की. उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने कहा

कि वे भारत द्वारा पानी की हाउसहोल्ड सप्लाई, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए जो लक्ष्य रखे गए हैं उनसे वे बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने भारत की वैक्सीनेशन ड्राइव की भी प्रशंसा की.

फ्रेडरिक्सन शनिवार सुबह भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हैदराबाद हाऊस में वार्ता स्थल पर दोनों पीएम की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया

कि भारत और डेनमार्क के बीच हरित सामरिक गठजोड़ को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का द्विपक्षीय संवाद के लिए स्वागत किया.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफो के बांदे पूल
Next: भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर वार्ता जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.