Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफो के बांदे पूल
  • दिल्ली
  • देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफो के बांदे पूल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (10)

भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफ की. संसद टीवी को दिए एक इंटरव्यू में गृह मंत्री ने कहा कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार जीत रहे हैं. संगठन में पीएम मोदी के आने के बाद बीजेपी मजबूत हुई है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 3 हिस्से किए जा सकते हैं. बीजेपी में आने के बाद पहला कालखंड संगठनात्मक काम का था. दूसरा कालखंड उनके गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल का था

और तीसरा राष्ट्रीय राजनीति में आकर वो प्रधानमंत्री बने. ये तीनों कालखंड बेहद चुनौतीपूर्ण रहे. जैसे जब उनको बीजेपी में भेजा गया वो संगठन मंत्री बने तो उस समय बीजेपी की स्थिति सही नहीं थी.

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र भाई के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बहुत धैर्य के साथ प्रशासन की बारीकियों को समझा. विशेषज्ञों को प्रशासन के साथ जोड़ा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया.

जब देश में बीजेपी की 2 सीटें आईं तब नरेंद्र मोदी बीजेपी गुजरात के संगठन मंत्री बने और 1987 से उन्होंने संगठन को संभाला. उनके आने के बाद सबसे पहला चुनाव अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का हुआ और पहली बार वहां बीजेपी अपने बूते पर सत्ता में आई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता की जाने क्या है कथा
Next: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ताजमहल का दीदार करने पहुंची आगरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.