Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘मरजावां’ की कमाई का सिलसिला, अब तक बटोरे इतने करोड़
  • मनोरंजन

‘मरजावां’ की कमाई का सिलसिला, अब तक बटोरे इतने करोड़

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
huihiuh

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मरजावां (Marjaavaan)’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले यह जोड़ी हमें 2014 में आई फिल्म ‘एक विलन’ में नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाने में सफल हुई थी. मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मरजावां’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के अलावा तारा सुतारिया, नासर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की अब तक कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म लोगों को पसंद आई है. 

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ‘मरजावां’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 37.75 करोड़ तक की कमाई करने में सफलता हासिल की है. अब बात फिल्म ‘मरजावां’ की कहानी की करें, तो इसमें कुछ नयापन देखने को नहीं मिलता… प्यार, मोहब्बत, इमोशन और बदला, ये सब कुछ होते हुए भी कहीं न कहीं से फिल्म की कहानी कमजोर महसूस होती है, क्योंकि इस तरह की कहानी पर अब तक कई सारी फिल्में बन चुकी हैं. फिल्म की कहानी टैंकर माफिया किंग अन्ना (नासर), रघु (सिद्धार्थ मल्होत्रा), अन्ना का बेटा विष्णु (रितेश देशमुख), बार डांसर आरजू (रकुल प्रीत सिंह) और जोया (तारा सुतारिया) पर केंद्रित है.

नासर को रघु बचपन में ही गटर के पास मिला था और बचपन से ही रघु को नासर ही अपने बेटे की तरह पाला, इसलिए रघु भी नासर की कोई भी बात नहीं काटता. अपराध माफिया के तमाम काले कारनामों और खून-खराबे में अन्ना का राइट हैंड रहा है. लेकिन, नासर का असली बेटा विष्णु को इस बात की बहुत जलन होती है. वैसे फिल्म के गाने आपको इमोशनल जरूर करेंगे. इसके लगभग गाने पहले ही सोशल मीडिया पर हिट हो चुके हैं.

Post navigation

Previous: जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पागलपंती सिनेमाघरों में रिलीज
Next: अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ समेत ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी पर जुर्माना

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.