Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित आइए आज जाने भगवान विष्णु से जुड़े महाउपायों के बारे में
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित आइए आज जाने भगवान विष्णु से जुड़े महाउपायों के बारे में

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित हैं. कहते हैं कि भगवान विष्णु की सच्चे दिल से पूजा करने से भक्तों के जीवन में कभी भी यश-वैभव और धन की कमी नहीं होती है. वैसे तो भगवान विष्णु की भक्ति-अराधना किसी भी दिन किसी भी समय की जा सकती है.

लेकिन श्री हरि को जल्दी प्रसन्न करने के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि गुरुवार के दिन श्री हरि की विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं. और भक्तों पर अपनी कृपा करते हैं.

भगवान विष्णु की पूजा अगर बृहस्पतिवार को की जाए तो वे भक्तों को सुख-संपत्ति और सौभाग्य का वरदान देते हैं. कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु की साधना करने से जल्दी ही फल मिलता है. आइए जानते हैं भगवान विष्णु से जुड़े महाउपायों के बारे में …

  • मान्यता है कि गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए. स्नान के समय जल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें और इस दिन पीले रंग के वस्त्र को मुख्य रूप से धारण करने से निश्चित ही लाभ होगा.
  • स्नान आदि करने के बाद उगते हुए सूर्य नारायण को जल में हल्दी मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए. इससे आपके करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी और प्रगति होगी.
  • ग्रंथों में उल्लेख है कि भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग को बहुत ही शुभ माना गया है. ऐसे में भगवान विष्णु को पहनाए जाने वाले वस्त्र और ऋंगार में पीले रंग का ही प्रयोग करें. भगवान को इस दिन पीले रंग के फूल अर्पित करें.
  • श्री हरि की पूजा के समय उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं और प्रसाद स्वरूप अपने मस्तक पर हल्दी का तिलक धारण करें. कहते हैं हल्दी के इन उपायों से आपके जीवन सौभाग्य की वृद्धि होगी और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
  • बता दें कि भगवान को चढ़ाए जाने वाले नैवेद्य में भी पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं. इसके साथ ही उसमें तुलसी पत्र भी अवश्य शामिल करें.

-बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा अवश्य करें. इसके साथ ही वहां शुद्ध घी का दिया जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’,‘ॐ नमो नारायण’,‘श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि’ का जाप करें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज महानवमी पर दुर्गा के नवमें रूप मां सिद्धिदात्री की जाने पौराणिक कथा
Next: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कामना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.