Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कामना
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कामना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी के बाद मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

कांग्रेस पार्टी के सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था. बुखार उतरने के बाद वह कमजोरी महसूस कर रहे थे. मंगलवार चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एम्स भर्ती कराया गया है. उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है.’’

I pray for the good health and speedy recovery of Dr. Manmohan Singh Ji.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2021

इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी.

पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था. कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित आइए आज जाने भगवान विष्णु से जुड़े महाउपायों के बारे में
Next: देश में 24 घंटों में कोरोना के आये 18 हजार 987 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.