Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 24 घंटों में कोरोना के आये 18 हजार 987 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में 24 घंटों में कोरोना के आये 18 हजार 987 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार 987 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 246 लोगों की मौत हो गई.

मंगलवार को देश में 15 हजार 823 मामले दर्ज हुए थे और 226 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. आज आए कोरोना केस कल के मुकाबले 16% ज्यादा हैं. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 19 हजार 808 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 6 हजार 586 हो गए हैं.

देश में अबतक तीन करोड़ 33 लाख 62 हजार 709 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में अबतक कोरोना से चार लाख 51 हजार 435 लोगों की मौत हो चुकी है.

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,709 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48,20,698 हो गई. इसके अलावा 123 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 26,571 तक पहुंच गई है.

राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या अगस्त में ओणम महोत्सव के दौरान 30 हजार से अधिक हो गई थी, जिसके बाद से इसमें गिरावट देखी जा रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 35 लाख 66 हजार 347 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 96 करोड़ 82 लाख 20 हजार 997 हो गया है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि 13 अक्टूबर तक पूरे देश में कुल 58,76,64,525 कोरोना नमूनों की जांच की गई. इनमें से कल 13,01,083 नमूनों की जांच की गई

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कामना
Next: कोलकाता में बुर्ज खलीफा दुर्गा पूजा पंडाल को ज्यादा भीड़ के चलते किया गया बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.