Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के कई शहरों की हवा आतिशबाजी के कारण हुई बहुत खराब
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश के कई शहरों की हवा आतिशबाजी के कारण हुई बहुत खराब

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

दीपावली के दिन आतिशबाजी के कारण उसके अगले दिन उत्तर प्रदेश के कई शहरों की हवा बहुत खराब हो जाती है. राजधानी लखनऊ में दीपावली के मौके पर जमकर आतिशबाजी हुई. लोगों ने खूब पटाखे फोड़े नतीजा यह रहा कि त्यौहार के अगले दिन पटाखों के जलाने से वातावरण में प्रदूषण बेतहाशा बढ़ गया.

हालांकि सरकार ने पटाखों को जलाने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा था. केवल इको फ्रेंडली पटाखों को ही जलाने और बेचने की अनुमति थी. लेकिन बावजूद उसके लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में वायु प्रदूषण औसत से कई गुना अधिक दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में सबसे पहले नंबर पर बुलंदशहर रहा. जहां AQI 416 दर्ज किया गया उसके बाद कानपुर में 410 अलीगढ़ में 395 फतेहपुर में 383 हाथरस में 377 वृंदावन में 375 बहराइच में 367 जबकि लखनऊ में 357 दर्ज किया गया.

इसके साथ ही साथ राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में जबरदस्त उछाल रहा. लखनऊ में AQI सबसे अधिक गोमती नगर ने दर्ज किया गया.

जहां का AQI 480 था इसके अलावा सेंट्रल स्कूल के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 454, चारबाग में 329 मवैया में 329 लाल बाग में 168 निशातगंज में 317 और तालकटोरा में 365 रिकॉर्ड किया गया.

फिर भी अगर वायु प्रदूषण पर नजर डालें तो पिछले 2 सालों से कोविड-19 के चलते त्योहारों में उतनी रौनक नहीं रही. लोगों ने भी इस बार दिल खोलकर दिवाली मनाई और जमकर पटाखे फोड़े.

एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ रहे वायु प्रदूषण से पर्यावरण प्रेमी भी चिंतित हैं. वहीं डॉक्टर भी कहते हैं कि इस समय का वायु प्रदूषण फेफड़ों को बेहद नुकसान पहुंचाता है. वायु में नमी की वजह से पटाखों का प्रदूषण हवा में ज्यादा ऊपर जा नहीं पाता

इस कारण प्रदूषण की मात्रा अधिक होने से लोगों के सांस लेने में दिक्कतें और फेफड़ों की बीमारियों की समस्याओं की भरमार है. डॉक्टर ने कहा कि इस वायु प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन,

सांस लेने में तकलीफ जैसी बीमारियां अधिक होती हैं. इस कारण अनावश्यक रूप से लोग बाहर निकलने से बचे. वहीं सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी हिदायत दी गई है कि अगले दो से तीन दिन परहेज

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
Next: जाने आज से क्या है पेट्रोल-डीजल के लखनऊ में नया रेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.