Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिव्यांगजनों के साथ करनी है अभी लंबी यात्रा, उनके घर जाकर भी दिये जाएंगे उपकरण : श्रीमती स्वाती सिंह
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिव्यांगजनों के साथ करनी है अभी लंबी यात्रा, उनके घर जाकर भी दिये जाएंगे उपकरण : श्रीमती स्वाती सिंह

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Min. Swati Singh (6)

यह अभी शुरूआत है। दिव्यांगजनों के साथ अभी लंबी यात्रा करनी है। दिव्यांगजनों को असमर्थ नहीं मानती। इस कारण इस कार्यक्रम का भी नाम रखा समर्थ दिव्यांगजन शिविर रखा गया है। जो भी आप सभी के लिए कर रही हूं, वह मेरा कर्तव्य है। ये बातें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने कही। वे कृष्णा नगर में आयोजित दिव्यांगजन शिविर में बोल रही थीं। यह शिविर उनके नेतृत्व में ही लगाया गया था, जहां 317 दिव्यांगजनों ने रजिस्टेशन करवाया। उन्हें ट्राइसाइकिल, चलती-फिरती दुकान, टैबलेट मोबाइल (जिसमें ब्रेल लिपि का प्रयोग होता है।) आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा यह तो केवल एक शुरुआत भर मात्र है। जो दिव्यांगजन सरोजिनी नगर क्षेत्र के हैं उनको वे स्वयं घर जाकर इन उपकरणों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायेंगी और जिन दिव्यांगजनों का यहां पंजीकरण हो गया है किंतु उपकरण नहीं मिल पाए हैं वह अपने घर से इन उपकरणों को प्राप्त कर सकते हैं।
मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा से हर वर्ग के लिए कार्य करती आयी है। सेवाभाव से समर्पण के साथ आप लोगों के साथ जुड़ी हुई हूं। महिलाओं की समस्याएं हों या नौजवानों की या किसी गरीब परिवार की समस्या है, मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहती हूं। आगे भी इस सेवाभाव में कोई कमी नहीं आएगी, इसका मैं वचन देती हूं। मेरा विधानसभा क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार है। यही कारण है कि हम अपने दिव्यांग भाई-बहनों के साथ बात की और इसकी योजना बनाई।
श्रीमती स्वाती सिंह ने कार्यक्रम के नामकरण “समर्थ दिव्यांगजन शिविर” पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वास्तव में यह शिविर दिव्यांग जनों को समर्थ बनाने के लिए एक पहल मात्र है। इसी कड़ी को को आज प्रारंभ किया गया है और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे दिव्यांगजन समर्थ हो सके और आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर दिव्यांग जनों हेतु बस पास, उनके लिए दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, रेलवे रियायत प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं अन्य रियायत प्रमाण पत्र बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीआरएम एवं अन्य सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिनमें दिव्यांग जनों ने अपने प्रपत्रों को जमा कर इन प्रमाण पत्रों का निर्माण कराया।  मंत्री ने इस अवसर पर 25 चलित दुकानों को भी वितरित किया जो कि संपूर्ण रूप से सुसज्जित थी अर्थात इन दुकानों में समस्त सामग्री के साथ। दिव्यांग जनों को चिन्हित कर उन्हें वितरित किया गया था। इस शिविर में जो दिव्यांग व्यक्ति अथवा अथवा महिला अथवा पुरुष इस योग्य थे जो स्वयं अपना कार्य प्रारंभ करना चाहते थे उन्हें भी सिलाई मशीन एवं अन्य ऐसे उपकरणों को वितरित किये गये, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें और अपने और अपने परिवार का भरण पोषण एवं पालन पोषण कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “स्वाति सिंह आपके द्वार” नामक एक विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें स्वाती सिंह के द्वारा सरोजिनी नगर क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के घर जा करके उनसे संपर्क स्थापित कर और संवाद स्थापित की समस्याओं को जानने और उनके निराकरण हेतु कार्य करना सम्मिलित था।
मेरा बच्चा जन्म से ही दिव्यांग है। चौदह वर्ष का हो चुका।  यह तो सरोजनी नगर विधायक व प्रदेश में महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री का दया भाव है, जो यहां शिविर लगवाईं और हमारा आवेदन भी ले लिया गया। यह कहते-कहते जन्म से ही बोलने, चलने में अक्षम बुद्धेश्वर से आयी आर्यन की मां की आंखों में आंसू छलक आये। यह हकीकत एक की नहीं, सैकड़ों दिव्यांगों की है, जो किसी न किसी उपकरण के लिए आये थे।

शनिवार को कानपुर रोड स्थित कृष्णानगर में उत्तम लान में दिव्यांगजनों के लिए एक ही जगह नौकरी से लेकर ट्राइ साइकिल, चलित दुकान, नौकरी के लिए आवेदन, स्मार्ट फोन, कम्बल वितरण दिव्यांग प्रमाण पत्र, बस व ट्रेन पास आदि के लिए स्टाल लगाये गये थे। मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने समर्थ दिव्यांगजन नाम से लगे शिविर में एक-एक दिव्यांगों से मिलकर उनकी व्यथा को समझा और खुद भी उनकी समस्याओं को सुलझाया।

पीजीआई के पास से आये दोनों पैर से दिव्यांग कमलेश ट्राई साइकिल के लिए आवेदन किये थे। उन्होंने बताया कि श्रीमती स्वाती सिंह हर वक्त कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करती रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने यह लगवाया है। उन्होंने श्रीमती स्वाती सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब तक हम बेरोजगार थे। इससे हमें अब रोजगार मिल जाएगा। इसी तरह के वक्तव्य गौरीगांव सरोजनीनगर से आये गोविंद प्रसाद का भी था।

श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा कि हम सेवाभाव से काम करते हैं। यह हमारा कर्तव्य है, जिसका निर्वहन कर रही हूं। मैं हमेशा यही कोशिश करती हूं कि जो भी योजनाओं से वंचित हैं, उन सभी तक योजना पहुंच सके।

 इस अवसर पर प्रयागराज से पधारे नारायण यादव की भी उपस्थिति सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री का सहयोग इसी प्रकार रहा तो प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसी प्रकार के शिविर मंत्री के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में लगाए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में विष्णु कांत मिश्रा राष्ट्रीय, अध्यक्ष विकलांग साथी ट्रस्ट, आनंद सिंह, उप जिलाधिकारी लखनऊ, प्रोफ़ेसर अवनीश चंद्र मिश्रा, शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ,डॉ विजय शंकर शर्मा, प्रयागराज के श्री नारायण यादव एवं शिव शंकर अवस्थी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रयागराज से पधारे गांधी एकेडमी के निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला जी भी मौजूद रहे ज्ञातव्य है कि शुक्ला दिव्यांग जनों हेतु पीसीएस और आईएएस की कोचिंग निशुल्क प्रयागराज में उपलब्ध कराते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट गोरखपुर का खाद कारखाना खेतों की हरियाली और बेरोजगारों में खुशहाली लाने को तैयार
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.