Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात् उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कॉरिडोर के अवशेष कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त वाराणसी ने मुख्यमंत्री जी को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मन्दिर में जाकर विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री अनिल राजभर, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिव्यांगजनों के साथ करनी है अभी लंबी यात्रा, उनके घर जाकर भी दिये जाएंगे उपकरण : श्रीमती स्वाती सिंह
Next: 21 चीनी मिलों को बेचकर किसानों-नौजवानों के पेट पर लात मारा था सपा, बसपा की सरकार ने : सीएम योगी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.