Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने नून नदी के सफलतापूर्वक पुनरुद्धार कार्य के लिए आमजन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने नून नदी के सफलतापूर्वक पुनरुद्धार कार्य के लिए आमजन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जनपद जालौन की नून नदी के पुनरुद्धार एवं जल संरक्षण कार्याें को महत्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नदी पुनरुद्धार के इस कार्य मंे जन भागीदारी को प्रमुखता दी गयी है, ताकि नदी से आमजन मानस का जुड़ाव हो सके और भविष्य में वह इसे अपनी धरोहर मानते हुए इसकी रक्षा एवं सुरक्षा का दायित्व निभा सकें। उन्हांेने नून नदी के सफलतापूर्वक पुनरुद्धार कार्य के लिए आमजन को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज मन की बात में नून नदी के पुनरुद्धार कार्य से ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों के स्वतः स्फूर्त भाव से जुड़ने की प्रशंसा की और ग्राम पंचायतों की सामूहिक शक्ति का उल्लेख किया है। नून नदी के पुनरुद्धार का यह कार्य कम समय व कम लागत में किये गये कार्याें का जीवन्त उदाहरण है। जन सहभागिता का यह कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा सहभागिता से विभिन्न विकास कार्य सम्पादित किये जाते रहे हैं। यह सबके साथ एवं सबके प्रयास से सबके विकास का परिणाम है कि नून नदी जो लुप्त होने की कगार पर पहुंच गयी थी, आज फिर से जीवन्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जन सहभागिता के इस कार्य की प्रशंसा से लोगों के मनोबल में वृद्धि होगी।    
ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन द्वारा नून नदी के पुनरुद्धार कार्य एवं जल संरक्षण कार्याें से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के ‘कैच द रैन’ के उद्देश्य को प्राप्त किया गया है। पर्यावरणीय स्थायित्व हेतु नदी के किनारों पर सघन वृक्षारोपण कराया गया है। नून नदी के पुनरुद्धार कार्य को 67.48 लाख रुपये लागत से पूर्ण किया गया है। नून नदी के पुनरुद्धार कार्य एवं जल संरक्षण कार्याें से 9398.34 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है। इन कार्याें से जनपद जालौन के विकास खण्ड कांेच, डकोर, कदौरा एवं महेवा के 23,416 कृषक प्रत्यक्ष रूप से तथा 58,540 कृषक अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में लगभग 201 करोड़ रु0 लागत की 412 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
Next: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा गोवा के मुख्यमंत्री ने राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.