Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा गोवा के मुख्यमंत्री ने राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा गोवा के मुख्यमंत्री ने राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

गोवा में आयोजित भारत के 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021 में उत्तर प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए देश के सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा गोवा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ0 प्रमोद सावंत ने 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के समापन अवसर पर राज्य को आज यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का शिलान्यास किया गया है। प्रदेश सरकार इस परियोजना के निकट 1,000 एकड़ क्षेत्रफल पर फिल्म सिटी का विकास कर रही है। इस फिल्म सिटी में प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, शूटिंग सहित फिल्म निर्माण से सम्बन्धित सभी आवश्यक सुविधाओं को एक छत के नीचे देने का प्रयास किया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि फिल्म सिटी में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश अनुमानित है। उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन हाउसेज को फिल्म सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इसके लिए टेण्डर प्रक्रिया प्रचलित की जा रही है। फिल्म सिटी में भूमि के लिए प्रदेश सरकार कोई धनराशि नहीं लेगी, बल्कि जमीन को लाइसेंस पर देने की व्यवस्था की जाएगी। दी गई भूमि के लिए वार्षिक रेण्ट निर्धारित किया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि फिल्म निर्माण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में विपुल संस्कृति एवं धरोहर मौजूद हैं। प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, इसकी वैभवपूर्ण वास्तुकला, समृद्ध परम्पराओं एवं स्थानीय संस्कृतियों की विविधता आदि हमारे राज्य को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षण का बड़ा केन्द्र बनाती हैं। उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति-2018 लागू की गयी है। इस नीति में प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को विभिन्न सुविधाएं देने की व्यवस्था की गयी है।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने नून नदी के सफलतापूर्वक पुनरुद्धार कार्य के लिए आमजन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
Next: मुख्यमंत्री ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना की प्रगति की पैकेजवार समीक्षा की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.