Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर के लोगों की नींद उड़ा दी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसको लेकर चिंता जताई है, जिसके बाद भारत सरकार ने नए वैरिएंट से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.

इस बीच दक्षिण अफ्रीका और अन्य हाई रिस्क वाले देशों से महाराष्ट्र के लौटे 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 6 लोगों में अभी तक नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है. इसके साथ ही उनकी कॉन्टैक्ट्स ट्रेसिंग भी की जा रही है.

महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे पहले सोमवार को वृद्धाश्रम में 62 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद 52 अन्य लोगों का टेस्ट किया गया.

एंटीजन टेस्ट में इन 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन आरटी-पीसीआर में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है. भिवंडी के वृद्धाश्रम में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में से ज्यादातर ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी.

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस 678 नए मामले सामने आए थे, जबकि महामारी की वजह से 35 मरीजों की मौत हो गई. इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख 35 हजार 658 हो गई है,

वहीं अब तक कोविड-19 की वजह से 1 लाख 40 हजार 997 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 942 मरीज ठीक भी हुए, जिसके बाद महामारी ठीक हुए मरीजों की संख्या 64 लाख 83 हजार 435 हो चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट के बनने से लॉजिस्टिक लागत में आयेगी कमी और होगी समय की बचत
Next: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.