Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

आज 1 दिसंबर है. यह माह मार्गशीर्ष का है. आज मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि है. हिन्दू पचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास को अगहन भी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार सत युग में देवों ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारंभ किया.

इसी मास में कश्यप ऋषि ने सुन्दर कश्मीर प्रदेश की रचना की. इस मास में यदि महोत्सवों का आयोजन होता है तो इसे अत्यं‍त शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस अगहन में श्रीमद भागवत ग्रन्थ को सुनने की विशेष महिमा है.

अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई तर्क हैं. भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में व अनेक नामों से की जाती है. इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी श्रीकृष्ण का रूप है.

इसलिए यह माह भगवान कृष्ण को समर्पित है. कहा जाता है कि इस माह में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है. इससे पुण्य की मिलता है और पाप नष्ट हो जाते हैं. इस महीने में हर दिन विष्णु सहस्रनाम, भगवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना चाहिए.

आज बुधवार है. हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन अलग-अलग भगवान को समर्पित है. एक दिन में दो या तीन भगवान की भी पूजा का विधान है. बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. गणेश जी शुभ काम के लिए जाने जाते हैं.

किसी भी काम में सफलता के लिए गणेश जी की वंदना की जाती है. गणेश जी में आस्था रखने वाले लोग इस दिन बड़ी ही श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना और व्रत भी करते हैं. बुधवार को सुबह स्नान कर तांबे के पात्र में भगवान गणेश जी मूर्ति स्थापित की जाती है.

इसके बाद पूजा अर्चना के माध्यम से उन्हें मोदक से भोग लगाया जाता है. इस दिन व्रत करने के कई लाभ हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष द्वादशी
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – सौभाग्य
आज का वार – बुधवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:03:00
सूर्यास्त – 05:53:00
चन्द्रोदय – 28:22:59
चन्द्रास्त – 15:09:59
चन्द्र राशि – कन्या

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:27:49
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
शुभ समय – अभिजीत कोई नहीं
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 11:48:57 से 12:30:49 तक
कुलिक – 11:48:57 से 12:30:49 तक
कंटक – 16:00:05 से 16:41:56 तक
राहु काल – 12:28:00 से 13:49:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 07:37:50 से 08:19:41 तक
यमघण्ट – 09:01:32 से 09:43:24 तक
यमगण्ड – 08:14:27 से 09:32:56 तक
गुलिक काल – 13:49:00 से 15:10:00 तक

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता
Next: आइये जाने दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह के व्रत एवं त्योहार के बारे में। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.