Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इन मंत्रो के जाप से करे श​नि देव को प्रसन्न
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

इन मंत्रो के जाप से करे श​नि देव को प्रसन्न

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

ज्योतिष में कहा जाता है कि शनि जिस पर प्रसन्न होते हैं यानी जिसका शनि ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वह तो रंक से राजा बन सकता है. शनि खराब हो तो राजा भी रंक हो जाता है.

श​नि के मजबूत होने से लोहे, मशीनरी, कारखाने से जुड़े बिजनेस में काफी तरक्की होती है. कोर्ट केस में विजय मिलती है. कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. सांसारिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है. शनि को न्याय का प्रतीक माना जाता है.

यदि शनि मजबूत है तो फिर आपके साथ अन्याय नहीं हो सकता है. जब शनि खराब होता है तो फिर बड़े से बड़े कष्ट झेलने पड़ते हैं. आइए जानते हैं कि शनि ग्रह को किन ज्योतिष उपायों से मजबूत किया जा सकता है और उसे दुष्प्रभाव को कम किया जाता सकता है.

शनि ग्रह को मजबूत करने के 7 उपाय

  1. यदि आपका शनि ग्रह कमजोर है तो आपको कम से कम 19 शनिवार का व्रत रखना चाहिए. अधिकतम 51 शनिवार व्रत रख सकते हैं. इससे शनि मजबूत होता है.
  2. शनिवार के दिन काला कपड़ा पहनें और ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें. इसे आप 11 या 19 माला भी कर सकते हैं. इससे शनि मजबूत होता है.
  3. शनिवार को एक पात्र में जल, दूध, चीनी, काला तिल और गंगाजल भरकर रख लें. मंत्र जाप के बाद पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके पीपल के जड़ को अर्पित कर दें. ऐसा करने से भी शनि ग्रह मजबूत होता है.
  4. शनिवार के दिन उड़द से बनी पंजीरी, पकौड़ी, चीला, बड़ा आदि सेवन करना चाहिए. सरसों के तेल में बने भोज्य पद्यार्थ खाना चाहिए. इससे भी शनि ग्रह मजबूत होता है.
  5. इस दिन आप फल में केले का सेवन कर सकते हैं. यह भी मददगार होता है.
  6. शनि को प्रबल करने के लिए आप कंबल, जूता, चप्पल, लोहा, काले कपड़े और नारियल जटा वाला दान कर सकते हैं. शनिवार को सरसों तेल, भैंस और काली गाय का दान भी उपयोगी होता है.
  7. जिन लोगों का शनि कमजोर होता है, उन लोगों को नीलम पहनना चाहिए. हालांकि इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद लें तो अच्छा रहेगा.
  8. यदि नीलम आपके लिए संभवन नहीं है, तो आप शनि ग्रह के उपरत्न जमुनिया नीली, काला अकीक, लाजवर्त भी पहन सकते हैं. यह भी शनि ग्रह को मजबूत करेगा.
  9. पराई स्त्री से संबंध न रखें, अहंकार न करें, गरीब और लाचार लोगों की मदद करें, सफाई करने वालों से अच्छा व्यवहार करें, स्वयं साफ-सफाई से रहें. इससे भी शनि ग्रह मजबूत होता है.
  10. शनि को मजबूत करने के लिए शनि देव, हनुमान जी और भगवान शिव की आराधना करें. महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी शनि की खराब स्थिति को ठीक करने में मदद कर सकता है.

Post navigation

Previous: आज 18 दिसंबर का पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: केन्द्रीय सहकारिता मंत्री की प्रेरणा से सहकारिता आन्दोलन को नई दिशा मिली और यह प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ा: मुख्यमंत्री

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.