Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी हुआ ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मेन स्लाइड

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी हुआ ढेर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

जम्मू और कश्मीर स्थित श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ रविवार तड़के हुई.

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद हरवान में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है.

इससे पहले कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए थे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने

बुधवार देर रात जिले के रेडवानी इलाके की घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार तड़के हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान आमिर बशीर डार और आदिल यूसुफ शान के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा की शाखा ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ से थे.

उन्होंने कहा, ‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी अपराधों में शामिल समूहों का हिस्सा थे जिनमें सुरक्षा बलों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार शामिल हैं.’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल की सात गोलियां और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में हुई 24 घंटे में दो राजनीतिक हत्या से फैली सनसनी धारा 144 लागू
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के दौरे पर गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लेंगे शिरकत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.