Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन में आये सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन में आये सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (17)

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के 43 नए मामले दर्ज हुए हैं. जिसमें लखनऊ में दो दिन में सर्वाधिक 16 मरीज मिलने से एक्टिव केस की संख्या 43 पहुंच गई है.

वहीं, कोरोना के बढ़ते मरीजों और नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके चलते रविवार से सभी डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया है.

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लखनऊ के आलमबाग, अलीगंज, सिल्वर जुबली और सरोजनी नगर क्षेत्रों को रेड जोन में रखा गया है. इन क्षेत्रों में सघन सर्विलांस, सैनिटाइजेशन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. साथ ही रविवार से सभी अस्पतालों के कोविड वार्ड भी शुरू किए जाएंगे.

जिसकी मॉनिटरिंग अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती के द्वारा आईसीसीसी के माध्यम से की जाएगी. आरआरटी और सर्विलांस टीमों की संख्या को दोगुना करने के साथ ही पूर्व में बनाई गई इंसीडेंट कमांडर की टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,89,395 सैंपल की जांच की गई है. वहीं, प्रदेश में अब तक कुल 9 करोड़ 5 लाख 61 हज़ार 818 सैंपल की जांच की जा चुकी है. साथ ही एक दिन में 13 लाख 19 हज़ार 723 लोगों का टीकाकरण किया गया है.

इस तरह से प्रदेश में अभी तक 12 करोड़ 14 लाख 38 हज़ार 879 पहली डोज और 6 करोड़ 29 लाख 78 हज़ार 308 लोगों को दूसरी डोज लगी है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में छह माह के लिए हड़ताल पर लगाया प्रतिबंध
Next: आज होगा लखनऊ में ड्रोन शो मिलेगी फ्री एंट्री दिखेगा पूरा इतिहास

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.