Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज होगा लखनऊ में ड्रोन शो मिलेगी फ्री एंट्री दिखेगा पूरा इतिहास
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

आज होगा लखनऊ में ड्रोन शो मिलेगी फ्री एंट्री दिखेगा पूरा इतिहास

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (19)

भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्‍वस’ मना रही सरकार सोमवार की शाम लखनऊ में अब तक के सबसे बड़े ‘ड्रोन शो’ का आयोजन करने जा रही है.

इसमें भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 से लेकर 1947 तक की गाथा को आसमान में एक साथ 500 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट, कलाबाजियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

इस ड्रोन शोको दिखाने के लिये रुस से 500 ड्रोन मंगाये गये हैं तथा रुस से ड्रोन इंजीनियरों की विशेष टीम लखनऊ में डेरा डाल चुकी है. लखनऊ में आयोजित किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े मेगा ड्रोन शो के आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे.

साथ ही भारत सरकार की संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी एवं अन्य मंत्रीगण भी हिस्सा लेंगे. रेज़िडेन्सी के इतिहास पर बनाया गया लाइट एंड साउंड शो का भी उद्घाटन किया जायेगा. कार्यक्रम शाम ठीक 6.00 बजे प्रारम्भ हो जायेगा. सभी लोगों के बैठने के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गयी है.

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर देश के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन लखनऊ में 1857 की प्रथम क्रांति का साक्षी बनी रेज़िडेन्सी में 20 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे से किया जाएगा.

इस कार्यक्रम के लिये शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक रेज़िडेन्सी में सभी लोगों के लिये प्रवेश नि:शुल्क होगा. इससे पहले 2020 में मुम्बई में 250 ड्रोन का और प्रयागराज कुम्भ में 100 ड्रोन से का प्रदर्शन किया गया था.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन में आये सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज
Next: गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांंग को लेकर लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक किया स्थगित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.