Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांंग को लेकर लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक किया स्थगित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांंग को लेकर लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक किया स्थगित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

संसद की कर्यवाही शुरू होते ही हंगामें के चलते राज्यसभा और फिर लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद आज दोपहर 12.30 बजे संसद में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। दूसरी तरफ हंगामे के बीच मोदी सरकार ने लोकसभा में वोटर आइडी को आधार से जोड़ने का विधेयक पेश किया। चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के अनुसार चुनाव पंजीयन अधिकारियों को मतदाता सूची में वोटर के रूप में नाम जुड़वाने के इच्छुक लोगों से आधार नंबर मांगने का अधिकार होगा

राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे और गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा कर रहा है। ।चुनाव सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाने की ओर बढ़ रही सरकार ने वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने का विधेयक लोकसभा में पेश किया है। विपक्ष के हंगामें के बीच चुनाव सुधार बिल पर लोकसभा में चर्चा चल रही है। वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने का उद्देश्य किसी व्यक्ति के एक से अधिक जगह पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की खामी पर रोक लगाकर फर्जी मतदान की गुंजाइश खत्म करना है।

एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में ‘चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021’ के विरोध में लोकसभा में नोटिस दिया है।ओवैसी ने कहा है कि बिल सदन की विधायी क्षमता से बाहर है क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने फैसले में निर्धारित कानून की सीमाओं का उल्लंघन करता है। मतदाता पहचान पत्र और आधार को जोड़ने से कानून का उल्लंघन होता है।

Delhi | Leaders of Opposition parties hold a meeting to take a decision on whether to attend or not the meeting called by the Government on suspension of 12 Opposition members of Rajya Sabha pic.twitter.com/lV2djZzjhE

— ANI (@ANI) December 20, 2021

लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद आज दोपहर 12.30 बजे संसद में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे।

संसद की कर्यवाही शुरू होते ही हंगामें के चलते राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन को वापस लेने और गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहा है।शिवसेना सांसद संजय राउत ने रहा है कि हम सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगे। हम राज्यसभा में 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने और गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग करेंगे। हम संसद के दोनों सदनों को चलने नहीं देंगे।

शीतकालीन सत्र के लिए विभिन्न मुद्दों और सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल सहित वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में संसद में विभिन्न मुद्दों पर बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अनुराग सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि हम उन विपक्षी दलों से बात करना चाहते हैं जिनके राज्यसभा सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। वे (विपक्ष) बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं, उन्होंने संविधान दिवस के कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया…उन्हें समझना चाहिए कि जनता भी उनका बहिष्कार कर रही है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि यह सरकार पर निर्भर करता है कि लोकसभा को कैसे चलाना है। सरकार ने हमें किसी बैठक के लिए नहीं बुलाया क्योंकि मामला राज्यसभा का है।

Post navigation

Previous: आज होगा लखनऊ में ड्रोन शो मिलेगी फ्री एंट्री दिखेगा पूरा इतिहास
Next: रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और चीनी राष्‍ट्रपति शी चिनफ‍िंग की निकटता से क्या पड़ेगा भारत पर असर आइये जाने ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.