Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधान मंत्री मोदी उत्तर प्रदेश की महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, ट्रांसफर करेंगे 1,000 करोड़ रुपये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

प्रधान मंत्री मोदी उत्तर प्रदेश की महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, ट्रांसफर करेंगे 1,000 करोड़ रुपये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
narendra-modi-55

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगमनगरी प्रयागराज का दौरा करेंगे। मोदी आज यूपी की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इससे एसएचजी की 16 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.01 लाख लाभार्थियों के खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।

परेड मैदान में होगा कार्यक्रम

मोदी प्रयागराज के परेड मैदान में एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। दोपहर करीब 1 बजे मोदी लगभग दो लाख महिलाओं को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी भी इस कार्यक्रम के मंच से महिला लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। पीएमओ के अनुसार, यह कार्यक्रम पीएम मोदी के विजन के तौर पर जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

पीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए 20 हजार व्यापार सखियों के खातों में पहले महीने का 4000 रुपये मानदेय भी ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा मोदी ने एक लाख से ज्यादा कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

बीते महीने 6 बार यूपी दौरा कर चुके हैं मोदी

बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लिहाजा, भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी कोशिशें कर रही हैं। पीएम मोदी बीते महीने 6 बार यूपी का दौरा कर चुके हैं। मोदी ने गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, झांसी, ग्रेटर नोएडा और बलरामपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन किया था। इसके अलावा मोदी लखनऊ में पुलिस डीजीपी की कान्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन, 73 फीसद मरीज कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित
Next: दो आईईडी, जिंदा ग्रेनेड, गोला-बारूद बरामद मेघालय मे विद्रोहियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.