Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने आज का अपना राशिफल
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज का अपना राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

कर्क राशि वाले लोगों को बुरी संगत से बचने की हिदायत. तुला राशि वालों की नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है जिससे लाभ मिलने के भी संकेत हैं. कुंभ राशि वाले लोगों को पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है.

मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है. बुद्धि कौशल से किया गया काम संपन्न होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे. सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है. पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि आज कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा. पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी. युवाओं का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रभु की आराधना में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा.

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि आज दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी. कार्य क्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी. फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. थोक कारोबारियों को इस समय अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि आज लोगों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें. अपनी गुणवत्ता में लगातार बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें. साहित्यकरों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समय का पूरा सदुपयोग करें और खराब संगत से बचें. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी. आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा. आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि आज व्यवसाय में पिछले कार्यों को निपटाने के लिए समय उत्तम है. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं. विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि आज अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. कामकाज में थोड़ा परिपक्वता और गंभीरता दिखाएं. काम काज में वृद्धि के आसार हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बेहद खुशियों से भरा रहेगा. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. व्यापार को बढाने के नयें तरीके सोचेंगें. कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा. अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि आज आपका व्यक्तित्व खुश्बू की तरह चारों तरफ महकेगा. आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो कुछ मामलों में राहत मिलेगी.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने विचारों में परिवर्तन नजर आएगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है. युवाओं को करियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी वाणी ही आपका वरदान है. कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है. जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा. महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जाने क्यों होती है शुभ कार्य के पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना
Next: महाराष्ट्र : आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र पर छाया ओमिक्रोन का संकट

Related Stories

1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 minute ago 0
hshs-574-1068x823
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

Sarvoday Times 5 minutes ago 0
56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.