Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र : आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र पर छाया ओमिक्रोन का संकट
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र : आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र पर छाया ओमिक्रोन का संकट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

महाराष्ट्र में आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर संकट के बादल छा गए हैं. यहां सत्र से पहले हुए आरटीपीसीआर टेस्ट में आठ पुलिसकर्मिों समेत 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि पॉजिटिव होने वाले लोगों में दो लोग विधानमंडल के कर्मचारी हैं.

जानकारी मिली है कि सत्र शुरू होने से पहले करीब 3500 लोगों का टेस्ट किया गया था. इन सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग का फैसला अभी लिया जाना है. कल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 825 नए मामले सामने आए थे, जिनमें ओमीक्रोन के 11 मामले भी शामिल हैं. इसके अलावा संक्रमण के चलते 14 लोगों की मौत हो गई.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 66 लाख 50 हजार 965 हो गई. मृतकों की संख्या एक लाख 41 हजार 367 तक पहुंच गई है. सोमवार को राज्य में संक्रमण के 544 नए मामले सामने आए थे, लेकिन ओमिक्रोन का कोई मामला नहीं आया था. इसके अलावा चार रोगियों की मौत हुई थी, जो 1 अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम थी.

मंगलवार को ओमिक्रोन के 11 मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में

11 और लोग कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं. मुंबई हवाई अड्डे पर जांच के दौरान आठ लोग कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए जबकि नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवाड़ और उस्मानाबाद में एक-एक व्यक्ति में कोरोना के ओमिक्रोन स्वरूप की पुष्टि की गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज का अपना राशिफल
Next: देश में हुई कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान 318 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.