Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत इन 30 ठिकानों पर मारी छापेमारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत इन 30 ठिकानों पर मारी छापेमारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

आयकर विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत देश के करीब 30 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है.

इस दौरान आयकर विभाग को करोड़ों रुपए की अघोषित आमदनी का पता चला है. इतना ही नहीं आयकर की छापेमारी में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कई व्यापारियों के ठिकानों पर करोड़ों रुपए का घपला भी मिला है.

बताजा जा रहा है कि आयकर विभाग की ये कार्रवाई यूपी के लखनऊ, मैनपुरी और मऊ, बंगाल के कोलकाता, कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू और दिल्ली-एनसीआर के करीब 30 ठिकानों पर हुई है. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को फ़र्ज़ी रसीदें, अघोषित निवेश, दस्तखत किए गए चैक्स और अघोषित आय के सबूत मिले मिले हैं.

आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान 86 करोड़ की अघोषित आय के प्रमाण मिले हैं. वहीं, 68 करोड़ की अघोषित आय को कुबूल किया गया है. हालांकि अधिकारियों को 150 करोड़ की रकम के इस्तेमाल के कागज़ नहीं मिले हैं. एक अन्य ठिकाने से विभाग को 12 करोड़ का अघोषित निवेश और 3.5 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली है.

वहीं, विभाग को कोलकाता के ठिकानों से 40 करोड़ के बोगस कैपिटल शेयर भी मिले हैं. छापेमारी के दौरान पता चला कि 154 करोड़ रुपए का असुरक्षित लोन फ़र्ज़ी कम्पनियों के नाम से दिखाए गए.

छापेमारी के दौरान कुछ ठिकानों से 1.12 करोड़ रुपए का कैश भी बरामद किया गया है. कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू के एक ठिकाने से फेमा का उल्लंघन कर 80 लाख का दान के प्रमाण मिले हैं. वहीं, 10 करोड़ की कैपिटेशन फीस के प्रमाण भी मिले हैं.

Post navigation

Previous: देश में हुई कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान 318 लोगों की मौत
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कड़ी कार्यवाही

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.