Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में हुई कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान 318 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में हुई कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान 318 लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,317 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ये कल के आकंड़े की तुलना में कम हैं. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 318 लोगों की मौत हो गई जबकी 6,906 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. सक्रिय मामलों की बात करें तो पूरे देश में अभी 78,190 एक्टिव मरीज हैं, यह आंकड़ा पिछले 575 दिनों में सबसे कम है.

वहीं दूसरी तरफ देश में ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. इस स्ट्रेन के संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि यह हर दिन किसी न किसी राज्य से पांव पसारती जा रही है. अब तक भारत में ओमिक्रोन के 213 मामले सामने आ चुके हैं.

कुल 213 मामलों में से दो प्रमुख शहर दिल्ली और महाराष्ट्र में क्रमशः 57 और 54 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 90 मरीजों को ठीक होने के बाद अपने घर भेज दिया गया है. इसके अलावा तेलंगाना में ओमिक्रोन के 24 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं कर्नाटक में 19 लोग के ओमिक्रोन का शिकार होने की बात कही गई है.

India reports 6,317 new cases, 318 deaths and 6,906 recoveries in the last 24 hours; Active caseload currently stands at 78,190; lowest in 575 days. Omicron case tally at 213: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/dXrWr42fx7

— ANI (@ANI) December 22, 2021

इस बीच केंद्र और राज्य की सरकारें कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर काफी गंभीर है और संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए कई दिशा में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. वैक्सीनेशन अभियान को भी तेज कर दिया गया है. जारी दिशा निर्देश के अनुसार लोगों को भीड़ बाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है.

बता दें कि देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों की वजह से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडाविया ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि देश ओमिक्रोन वेरिएंट से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन निर्माण क्षमता को बढ़ाया जाएगा ताकि इस नए वेरिएंट के संक्रमण से सुरक्षा मिल सके.

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र : आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र पर छाया ओमिक्रोन का संकट
Next: आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत इन 30 ठिकानों पर मारी छापेमारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.