Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तमिलनाडु में ओमिक्रोन के एक साथ 33 नए मामले आने से मचा हड़कंप
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

तमिलनाडु में ओमिक्रोन के एक साथ 33 नए मामले आने से मचा हड़कंप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

ओमिक्रोन के मामले दिल्ली और मुंबई के साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं. तमिलनाडु में ओमिक्रोन के 33 नए मामले गुरुवार को सामने आए हैं. कोरोना वायरस पॉजिटिव के इन सभी लोगों को नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसके बाद जांच में इन सभी में ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं.

तमिलनाडु में 33 नए केस आने के बाद राज्य में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर अब 34 हो गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने तमिलनाडु में ओमिक्रोन के इस बढ़े मामले की पुष्टि की. इसके बाद अब देश में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 269 हो गए हैं.

महाराष्ट्र- 62 रिकवरी 35

दिल्ली- 64 रिकवरी 23

तमिलनाडु 34 रिकवरी 0

तेलंगाना- 24 रिकवरी 0

राजस्थान- 21 रिकवरी 19

कर्नाटक- 19 रिकवरी 15

केरल- 15 रिकवरी 0

गुजरात 14 रिकवरी 4

Total cases of #Omicron variant in Tamil Nadu rises to
34: State Health Minister Ma Subramanian

(File photo) pic.twitter.com/015HnA0bvq

— ANI (@ANI) December 23, 2021

जम्मू-कश्मीर 3 रिकवरी 3

आंध्र प्रदेश 2 रिकवरी 1

ओडिशा 2 रिकवरी 0

उत्तर प्रदेश 2 रिकवरी 2

चंडीगढ़ 1 रिकवरी 0

लद्दाख 1 रिकवरी 1

उत्तराखंड 1 रिकवरी 0

पश्चिम बंगाल 1 रिकवरी 1

ओमिक्रोन 16 राज्यो में फैल चुका है. 23 दिसंबर तक 269 केस सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी चेतावनी दी है कि कोरोना तीन गुना तेजी से फैलता है और इसलिए अब सावधानी रखने का वक्त आ चुका है. लेकिन इस खतरे के बाद भी देश में सावधानी नहीं दिख रही.

यही वजह है कि केंद्र ने भी राज्यों को तीसरी लहर रोकने के लिए चिट्ठी लिखकर कहा है कि जिस जिले में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर हो वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं. रात में कर्फ्यू लगाया जाए. शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या कम करने के साथ-साथ बड़ी सभाओं में सख्त नियम लागू करने की सलाह दी गई है.

Post navigation

Previous: देश में आये पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा मामले
Next: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज शाम साढ़े छह बजे बुलाई बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.