Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में आये कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में आये कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 358 नए केस सामने आए हैं.

वहीं, 293 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 653 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 75 हजार 456 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 80 हजार 290 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 64501 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 43 हजार 945 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 142 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 72 लाख 87 हजार 547 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 142 करोड़ 46 लाख 81 हजार 736 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 653 लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 21 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जाने आज 28 दिसंबर का अपना राशिफल
Next: महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र में आ रहे ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.