Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अगले कुछ महीनों में वोटिंग होगी. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने चुनावों के लिए कमर कस ली है. इस बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है.

117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा के लिए आप अब तक 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब सीट से डॉ चरणजीत सिंह को टिकट दिया है, जो पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सीट है.

डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप सिंह रंधावा को टिकट दिया गया है. जबकि राजा सांसी से बलदेव सिंह मियाडियन, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी,

बांगा से कुलजीत सिंह सारहल, श्री चमकौर साहिब से डॉ चरणजीत सिंह, SAS नगर से कुलवंत सिंह, बस्सी पठाना से रुपिंदर सिंह हैपी, लुधियाना साउथ से राजिंदर पाल कौन छीना, फिरोजपुर सिटी से रणवीर सिंह भुल्लर, भठिंडा अर्बन से जगरूप सिंह गिल, अमरगढ़ से जसवंत सिंह, नाभआ से गुरदेव सिंह देव मान को टिकट दिया गया है.

Our 5th list of candidates for Punjab Elections 2022 is here!

Punjab needs CHANGE.
CHANGE means AAP! ❤️ pic.twitter.com/n0Kmnz3vPC

— AAP (@AamAadmiParty) December 28, 2021

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी की थी, जिसमें भोलानाथ से रंजीत सिंह राना, नकोदर से इंद्रजीत कौन मान, मुकेरियन से गुरधियान सिंह मुल्तानी, दसुआ से करमवीर सिंह घुम्मन, उरमुर से जसवीर सिंह राजा गिल, रूपनगर से दिनेश चड्ढा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं इसके अलावा श्री फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, खन्ना से तरुनप्रीत सिंह सोंध, रायकोट से हाकम सिंह ठेकेदार, धरमकोट से देविंदर सिंह लड्डी, फिरोजपुर रूरल से आशु बांगर, बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी, मनसा से डॉ. विजय सिंगला, संगरूर से नरिंदर कौर, डेरा बस्सी से कुलजीत सिंह रंधावा को आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन
Next: प्रधानमंत्री 01 जनवरी, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.