Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज नए साल का प्रारंभ इस ​विधि से करें पूजा शनि देव होंगे प्रसन्न
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज नए साल का प्रारंभ इस ​विधि से करें पूजा शनि देव होंगे प्रसन्न

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

आज नए साल का प्रारंभ मासि​क शिवरात्रि से हो रहा है. पौष माह की मासिक शिवरात्रि आज 01 जनवरी 2022 दिन शनिवार को है. शनिवार की मासिक शिवरात्रि का बड़ा ही महत्व है. आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं और हनुमान जी भी.

हनुमान जी स्वयं रुद्रावतार है, वहीं शनि देव के आराध्य भगवान शिव हैं. आज ऐसा अवसर है कि आप भगवान शिव की आराधना करके तीनों ही देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. इस नए साल 2022 के अवसर पर जानते हैं मासिक शिवरात्रि व्रत एवं पूजा विधि के बारे में.

मासिक शिवरात्रि 2022 व्रत एवं पूजा विधि

  1. मासिक शिवरात्रि से पूर्व रात में तामसिक भोजन न करें. मदिरा आदि के सेवन से भी दूर रहें. अगली सुबह यानी मासिक शिवरात्रि के प्रात: स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े पहन लें. अब हाथ में जल, अक्षत् और फूल लेकर मासिक शिवरात्रि व्रत एवं शिव पूजा का संकल्प करें.
  2. मा​सिक शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रात्रि प्रहर का है. यदि आपके लिए संभव न हो तो आप अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के मध्य भगवान शिव की पूजा करें. वैसे आप प्रात:काल में भी पूजा कर सकते हैं.
  3. घर पर शिवलिंग को गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक करें. बेलपत्र पर ओम नम: शिवाय लिखकर शिव जी को अर्पित करें. उसके बाद फूल, फल, भांग, शमी पत्ता, धतूरा, मदार पुष्प, मिठाई, शहद आदि चढ़ाएं.
  4. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें. उसके उपरान्त मासिक शिवरात्रि व्रत कथा का श्रवण करें. फिर अंत में शिव जी की आरती करें. पूजा के समस शिव मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से कर सकते हैं. शिव पूजा के बाद माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करें.
  5. इसके बाद शनि देव को भी फूल, अक्षत्, धूप, सरसों के तेल का दीपक, फल, काला तिल, काला वस्त्र आदि अर्पित करें. पूजा के बाद गरीबों को दान दें और भोजन कराएं.
  6. दिन में फलाहार करें और रात्रि के समय भगवत जागरण करें. अगले दिन प्रात: स्नान आदि के बाद पारण करके मासिक शिवरात्रि व्रत को पूरा करें. इस प्रकार से आपका मासिक शिवरात्रि व्रत संपन्न होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: आइये जाने नए साल जनवरी 2022 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.