Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज रखी गई मेरठ के सरधना में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

आज रखी गई मेरठ के सरधना में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के सरधना में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी. इस विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर रखा गया है.

यह विश्वविद्यालय करीब 92 एकड़ जमीन पर बनेगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे. खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने से पहले प्रधानमंत्री ने मेरठ के काली पलटन मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने मेरठ के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए.

मेरठ की जनता की यही पुकार
फिर एक बार भाजपा सरकार#खेलेगा_यूपी_बढ़ेगा_यूपी pic.twitter.com/tk6ggQSpWR

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 2, 2022

खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के साथ संवाद किया. प्रधानमंत्री से मिलने वालों में ओलंपियन और पैरा ओलंपियन खिलाड़ी शामिल थे. इनमें नोएडा के जिलाधिकारी और पैरा ओलंपियन सुहास एलवाई भी शामिल थे.

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi मेरठ में 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' का शिलान्यास करते हुए…#खेलेगा_यूपी_बढ़ेगा_यूपी https://t.co/3kdGWElGYx

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 2, 2022

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश का धुंआधार दौरा कर रहे है. अब तक वो प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुके हैं. प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के लिए 4 बार मेरठ आ चुके हैं. लेकिन पहली बार वो शहीद स्थल गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले को देखते हुए हरियाणा में बंद किए गए स्कूल
Next: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंटकर किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.