Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज गति के साथ फैला कोरोना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज गति के साथ फैला कोरोना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस बेहद तेज गति के साथ फैलता जा रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. उन्होंने मंगलवार की सुबह खुद ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है.

उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने आपको घर के अंदर ही क्वारंटीन कर लिया है. उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने को भी कहा.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में रैली की थी. इसके एक दिन बाद आए रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा- ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं.

मैंने अपने आपको घर के अंदर क्वारंटीन कर लिया है. पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट हो जाएं और अपनी जांच करवा लें.’

3 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक दिन का उत्तराखंड दौरा था, देहरादून के परेड ग्राउंड में जनसभा की थी..
2 जनवरी को अरविंद केजरीवाल लखनऊ में थे, यहाँ भी एक चुनावी जनसभा की थी केजरीवाल ने.
1 जनवरी को अमृतसर में राम तीरथ मंदिर में दर्शन करने पंहुचे थे अरविंद केजरीवाल.
31 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल पंजाब के पटियाला शहर में एक शांति-मार्च में शामिल हुये थे.
30 दिसंबर को केजरीवाल ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर एक विजय यात्रा निकाली थी. इसमें उनके साथ पंजाब के सभी बड़े नेता और जीते हुये पार्षद थे.

राजधानी में पिछले 24 घंटे में 4099 नए केस सामने आए हैं. साढ़े 7 महीने में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. पिछले साल 18 मई को 4482 केस आए थे. दिल्ली में इस वक्त कोरोना के एक्टिव केस 10,986 हैं, जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 2008 है.

ओमिक्रोन का असर भी दिल्ली में खूब देखा जा रहा है. पिछले 15 दिनों में दिल्ली में ओमिक्रोन के केस बहुत तेजी से बढ़े हैं. पिछले 2 दिनों में कोरोना के जितने केस आए हैं उनमें 84 फीसदी मामले ओमिक्रोन के थे.

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आज होने वाली अपनी बैठक में अधिक प्रतिबंधों पर विचार कर सकता है ताकि संक्रमण के प्रसार पर काबू पाया जा सके.

DDMA ने 29 दिसंबर को अपनी पिछली बैठक में तय किया था कि दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ के तहत लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम थी.

Post navigation

Previous: जाने आज 4 जनवरी का अपना राशिफल कैसा रहेगा आप का दिन
Next: नार्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.