Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नार्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

नार्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अब कई नेता भी संक्रमित मिल रहे हैं. जहां आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी वहीं नार्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भी खुद को कोरोना संक्रमित बताया है.

ट्वीट करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा है 2 जनवरी से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. आज कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने लिखा कि सतकर्ता बरतते हुए मैंने खुद को कल ही आइसोलेट कर लिया था.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझमें लक्षण हल्के हैं.

परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था।हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड – रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूँ..
सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही isolate कर लिया था.
कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें 🙏

— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 4, 2022

उन्होंने लिखा कि मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच कराएं. बता दें कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है.

बताते चलें कि दिल्ली के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में सोमवार को 4099 नए कोरोना के मामले मिले, जिनमें पॉजिटिविटी रेट पिछले 24 घंटों में 6.46 प्रतिशत हो गई है.

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि लोग अस्पताल में भर्ती होने के लिए गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज गति के साथ फैला कोरोना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Next: कोरोना के बढ़ते कहर के चलते पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाने का लिया फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.