Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के बढ़ते कहर के चलते पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाने का लिया फैसला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कोरोना के बढ़ते कहर के चलते पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाने का लिया फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के चलते पंजाब सरकार की ओर से राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाने का फैसला किया गया है. पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है.

इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज और बाकी सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं. पंजाब में अब बस, सिनेमाहाल, जिम, रेस्टोरेंट सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल सकते हैं.

पंजाब सरकार की ओर से मंगलवार सुबह ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए राज्य में पाबंदियां बढ़ाने को लेकर आदेश जारी किया गया. पंजाब सरकार ने हालांकि फिलहाल 15 जनवरी तक ही इन पाबंदियों को लागू किया है. लेकिन कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ये पाबंदियां बढ़ाई भी जा सकती हैं.

पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ”राज्य में रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. नाइट कर्फ्यू को फिलहाल 15 जनवरी तक लागू किया जा रहा है. इसके बाद आगे ही स्थिति का जायजा लिया जाएगा.”

बयान में आगे कहा गया, ”स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का ऑर्डर दिया गया है. बाकी सार्वजनिक स्थलों पर भी पाबंदियां लागू की जा रही हैं. बस, सिनेमाहाल, जिम और रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाया जा सकता है.

बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से कोरोना वायरस की तीसरी लहर के मद्देनज़र एक अहम मीटिंग बुलाई गई थी. इसी मीटिंग में इन सब पाबंदियों को लेकर फैसले ले लिए गए थे और कहा गया था कि सही समय आने पर इन्हें लागू किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नार्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानि कल पंजाब के फिरोजपुर जायेंगे कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.