Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद अलीगढ में 7000 करोड़ रु0 से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद अलीगढ में 7000 करोड़ रु0 से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद अलीगढ में 7000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 6,012 करोड़ रूपये लागत की 660 मेगावॉट क्षमता की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना का लोकार्पण शामिल है। यह उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि0 की प्रथम सुपर क्रिटिकल इकाई है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि0 के 822 करोड़ रुपये की लागत वाले 09 पारेषण उपकेन्द्रों का लोकार्पण एवं 166 करोड़ रुपये की लागत के 03 पारेषण उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद की 255 करोड़ रुपये लागत की 113 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने अभ्युदय योजना के तहत चयनित 13 प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को अपने कर-कमलों से टैबलेट वितरित किये। कार्यक्रम में 2000 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन एवं टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर उन्होंने हरदुआगंज तापीय परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे. को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बेहतर प्रबन्धन एवं मतदाता शिक्षा सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आई0एस0ओ0 प्रमाण पत्र प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा 822 करोड़ रुपये की लागत वाले 09 पारेषण उपकेन्द्र-लखनऊ के जेहटा में 400 के0वी0 उपकेन्द्र, फिरोजाबाद में 220 के0वी0 टूण्डला, गाजियाबाद में 132 के0वी0 उपकेंद्र बी0एस0आर0 द्वितीय, हरदोई में भरावन, लखीमपुर खीरी में ओयल, अमेठी में तिलोई, जालौन में माधोगढ़, बांदा के पैलानी, मऊ के बडागांव में 132 के0वी0 पारेषण उपकेंन्द्र का लोकार्पण और 166 करोड़ रुपये की लागत वाले 03 पारेषण उपकेन्द्र यथा-गोरखपुर के खोराबार में 220 के0वी0 उपकेन्द्र, महाराजगंज के निचलौल एवं मऊ के घोसी में 132 के0वी0 पारेषण उपकेन्द्र का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद की 255 करोड़ रुपये लागत की 113 परियोजनाओं में आवास विकास की 05, यू0पी0 सिडको की 02 एवं सी0एण्ड0डी0एस0 यूनिट की 02 परियोजनाओं समेत कुल 09 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने अवास विकास परिषद, समाज कल्याण निर्माण निगम एवं नगर निगम की 06 इकाइयों, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 27 और त्वरित विकास योजना की 68 विकास कार्यों समेत 104 कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरदुआगंज तापीय परियोजना विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी भूमिका निभाएगी। पावर कॉरपोरेशन द्वारा विगत साढ़े चार वर्ष में 2,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता जोड़ी गयी। प्रदेश सरकार ने 01 लाख 21 हजार ग्रामों का विद्युतीकरण कराया है। विगत 05 वर्षांे में गन्ना किसानों के भुगतान की समस्या को दूर करते हुए प्रदेश के गन्ना किसानों का 01 लाख 52 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए जनपद में नई चीनी मिल स्थापना की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। आज जनता से मिले टैक्स का उपयोग प्रदेश में विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, पावर प्लांट, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। युवाओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। विश्वविद्यालय में अगले सत्र से शिक्षण कार्य प्रारम्भ होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना कालखण्ड के दौरान पिछले 22 माह से जनप्रतिनिधियों ने जनता के बीच जाकर सेवा कार्य किया है। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए निःशुल्क वैक्सीन प्रदान की जा रही है। लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा 01 करोड़ से अधिक युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। प्रथम चरण में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। आने वाले चरणों में सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए उनके टैबलेट व स्मार्टफोन पर नेशनल स्टैण्डर्ड का पाठ्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जब प्रदेश की कमान संभाली तो प्रदेश का ऊर्जा विभाग जर्जर अवस्था में था। मुख्यमंत्री जी ने ऊर्जा विभाग को पटरी पर लाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में ऊर्जा विभाग के लिए नई कार्ययोजना तैयार कर उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन को समान व प्रभावी रूप से विकसित करने पर बल दिया गया। जिसके परिणाम आप सभी के सामने हैं। आज सम्पूर्ण प्रदेश में निर्बाध रूप से बिना किसी भेदभाव के बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कासिमपुर में संचालित नवीन विद्युत इकाई एस0सी0आर0 देश की प्रथम विद्युत उत्पादन इकाई है जिससे वायु प्रदूषण की मात्र नगण्य है। उन्हांेने कहा कि जहां पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अंधेरों से होती थी, अब मुख्यमंत्री जी के सफल प्रयासों से उत्तर प्रदेश उजालों का प्रदेश बन गया है।
प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री श्री सुरेश राणा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में न केवल जनपद अलीगढ़ बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो गया है। किसानों, विद्यार्थियों, उद्यमियों से लेकर आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में विकास कार्य कराए गये हैं। एक ओर जहां किसानों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए नई चीनी मिल पर कार्य शुरू किया गया है, वहीं विद्यार्थियों के लिए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कराई गयी है।
वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद अलीगढ़ सहित सम्पूर्ण प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। हवाई कनेक्टिविटी, शिक्षा, औद्योगिक सम्भावनाओं के साथ ही रोजगार सृजन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने जनपद सहारनपुर के देवबन्द में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए0टी0एस0) की नई इकाई के भवन का शिलान्यास एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फायर स्टेशनों का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सहारनपुर के देवबन्द में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए0टी0एस0) की नई इकाई के भवन/कमाण्डो ट्रेनिंग सेन्टर का शिलान्यास किया और प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फायर स्टेशनों का लोकार्पण किया। उन्होंने जनपद सहारनपुर में 199 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 152.98 करोड़ रुपये की 61 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 45.86 करोड़ रुपये की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही, इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने छात्रों छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किये।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की युवा ऊर्जा देश की ऊर्जा है। प्रदेश सरकार द्वारा देश एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए 01 करोड़ छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के लिए ए0टी0एस0 सेन्टर बनाया जा रहा है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। आज युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के मद्देनजर युवा ऊर्जा को ऑनलाइन एजूकेशन, ऑनलाइन एग्जाम तथा कम्पटीशन की तैयारी के लिए प्रदेश सरकार ने टैबलेट एवं स्मार्टफोन से जोड़ने का निर्णय लिया है। टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले युवाओं में मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, इन्जीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आई0टी0आई0, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी होंगे। प्रदेश सरकार युवाओं को इन टैबलेट एवं स्मार्टफोन में विश्वस्तरीय कन्टेन्ट एवं शिक्षण पाठ्यक्रम के साथ ही निःशुल्क डिजिटल एक्सेस की सुविधा भी प्रदान करेगी। इससे प्रदेश का युवा अब स्मार्ट युवा के रूप में दिखेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनपद सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी के नाम पर एक नया विश्वविद्यालय स्थापित कर रही है, जिसका शिलान्यास केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के करकमलों से दिसम्बर, 2021 में किया गया था। इस नये विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति कर दी गयी है और यहां इसी सत्र से पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश में आतंकवादी घटनाओं में कमी आयी है। ए0टी0एस0 का यह सेन्टर देवबन्द, सहारनपुर के साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सुरक्षा का आधार बनेगा। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्तों ने बहुत बेहतरीन कार्य किये हैं। प्रदेश की सुरक्षा के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस सेन्टर में 56 कमांडो हमेशा सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। यह आतंकवाद निरोधक दस्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने में कारगर होगा। साथ ही, देश व प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनायी है। विगत पौने पांच वर्षाें में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, भय मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश के रूप में सबके सामने है। प्रदेश में दंगाइयों, अपराधियों, माफियाओं के हौसले पस्त हैं। आज किसानों, गरीबों, व्यापारियों की सम्पत्ति पर कोई अवैध कब्जा नहीं कर सकता है। राज्य सरकार के कार्याें से बहन, बेटियों की सुरक्षा व स्वावलम्बन मंे वृद्धि हुई है तथा उनके सम्मान की रक्षा हुई है। आज मुख्यमंत्री आवास पर किसानों का सम्मान किया जाता है। इस बदलाव को प्रदेश की जनता महसूस कर रही है। उन्हांेने कहा कि किसानों, नौजवानों, हस्तशिल्पियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सहारनपुर को विशेष पहचान दिलायी है। यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर का निर्माण कराया जा रहा है। काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम अपने भव्य रूप में देश के सामने है। यह जनआस्था का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर से संबंधित 05 स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने वाराणसी में संत रविदास के जन्म स्थान को पर्यटन एवं विकास कार्यों से जोड़ा है। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की जन्मभूमि लालापुर में पर्यटन विकास के कार्य किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के सभी वर्गाें को विकास की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों के धन को विकास कार्याें में खर्च किया जा रहा है। प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन, राष्ट्रवाद एवं विकास को बढ़ाया गया है। प्रदेश सरकार ने राज्य में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाओं को लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता को विकास को कई गुना लाभ देती है।
इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री श्री सुरेश राणा, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्म सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानि कल पंजाब के फिरोजपुर जायेंगे कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
Next: कोविड संक्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की टीम-9 के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.