Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को लेकर दिया विवादित बयान
  • देश
  • मुख्य समाचार

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को लेकर दिया विवादित बयान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को लेकर विवादित बयान दिया है. ओवैसी संभल के असमोली विधानसभा में AIMIM के शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं को ‘दलाल और सर्टिफाइड भिखारी’ बताया.

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भड़के हुए हैं. उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर यहां तक कह दिया कि आप मुख्यमंत्री भी बने हैं तो मुसलमानों के खैराती वोट से बने हैं.

दरअसल, पिछले दिनों अखिलेश यादव ने एआईएमआईएम से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था. साथ ही कहा था कि किसी ऐसे साथी को गठबंधन में नहीं लिया है जिसपर बहुत ज्यादा आरोप लग रहे हों. अखिलेश यादव के इसी बयान से ओवैसी नाराज हैं.

उन्होंने एक रैली में कहा, ”मैंने फैसला किया और फिर कह रहा हूं कि कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर किसी से भी गठबंधन करने के लिए तैयार हैं, तो एबीपी चैनल पर अखिलेश यादव से पत्रकार ने सवाल किया कि ओवैसी से समझौता क्यों नहीं कर लेते हैं? तो अखिलेश ने जवाब दिया कि ओवैसी पर बहुत से इल्जाम लगते हैं.”

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ”अखिलेश साहब…इल्जाम तो हमपर ही लगता है न, आप पर तो कुछ नहीं लगता है. रीवर फ्रंट आप बनाए…आप पर कोई इल्जाम नहीं. लखनऊ से कानपुर रोड आप बनाए कोई इल्जाम नहीं…आपने सबकुछ किया…

आपकी 10-10 अंगुलियां घी में थी. मगर आजम पर आरोप लगा बकरी चोरी और भैंस चोरी का. ये इल्जाम सिर्फ हमपर लगता है. ये 60 साल से इल्जाम हमपर लगता है.

कभी आतंकवाद का, कभी फिरकापरस्ती का, कभी पुलिस को मारने का, तो कभी किसी और इल्जाम का. इल्जाम तो भारत के मुसलामानों के मुकद्दर का हिस्सा बन चुका है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा
Next: बेहतर कानून-व्यवस्था ने आज प्रदेश में निवेश को बढ़ाया, निवेश के कारण रोजगार के अवसर एवं विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी: मुख्यमंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.