Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में जानलेवा कोरोना 24 घंटों में आये एक लाख 41 हजार से ज्यादा मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में जानलेवा कोरोना 24 घंटों में आये एक लाख 41 हजार से ज्यादा मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 41 हजार 986 नए केस सामने आए हैं.

वहीं, 285 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3071 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 72 हजार 169 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 463 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 40 हजार 485 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 150 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 90 लाख 59 हजार 360 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 150 करोड़ 61 लाख 92 हजार 903 डोज़ दी जा चुकी हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 91 फीसदी से अधिक वयस्क जनसंख्या को टीकों की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जबकि 66 फीसद आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है.

देश में 15-17 आयु वर्ग के 22 फीसद किशोरों को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली खुराक लग गयी है. इस आयुवर्ग के लाभार्थियों के लिए तीन जनवरी को कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू किया गया था.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी है कि कल भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 29 हजार 948 सैंपल टेस्ट किए गए.देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 3071 लोग संक्रमित हो चुके हैं,

जबकि इसमें से 1203 मरीज ठीक हुए है. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 27 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेले में आये चार साधु कोरोना संक्रमित
Next: पंजाब : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में किया ट्वीट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 26 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.