Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में किया ट्वीट
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पंजाब : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में किया ट्वीट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में खूब सियासत हो रही है. चुनावी समर में बीजेपी और कांग्रेस इस मामले में भिड़े हुए हैं. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रात को एक ट्वीट के जरिये इस मामले को और हवा दे दी है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सरदार वल्लभभाई पटेल का एक कथन ट्वीट कर बिना नाम लिए पीएम मोदी पर तंज कसा.

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट में सरदार पटेल को कोट करते हुए लिखा, ‘’जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए- सरदार वल्लभभाई पटेल.’’

जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए !

– सरदार वल्लभभाई पटेल pic.twitter.com/zefpEroVAF

— Charanjit Singh Channi (@CHARANJITCHANNI) January 7, 2022

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तो इस मामले को पंजाब के मान-सम्नान से जोड़ दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘’ये कहना आपकी जान को खतरा है, ये पंजाब के नाम पर कालिख पोतने का आपका प्रयास है, लेकिन वो सफल नहीं होगा. पंजाब में आपका कुछ बचा नहीं है.’’

बता दें कि चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जहां से उन्हें गुजरना था.

इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे. घटना के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट गए. वह ना तो किसी कार्यक्रम में शामिल हुए और ना ही दो साल के बाद राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सके.

Post navigation

Previous: देश में जानलेवा कोरोना 24 घंटों में आये एक लाख 41 हजार से ज्यादा मामले सामने
Next: मुख्यमंत्री ने गुरु गोविन्द सिंह जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.