Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा कब है, क्या है तिथि ?
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा कब है, क्या है तिथि ?

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

 

पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा होता है. पौष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने, चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा से धन, दौलत और सुख में वृद्धि होती है.

इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा और पूजा होती है. इससे शुभता और सौभाग्य बढ़ता है. सत्यनारायण भगवान को श्रीहरि विष्णु का अवतार मानते हैं. आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा कब है, तिथि क्या है और चंद्रोदय कब होगा?

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ आज 17 जनवरी दिन सोमवार को तड़के 03 बजकर 18 मिनट पर हुआ है. पूर्णिमा तिथि 18 जनवरी दिन मंगलवार को प्रात: 05 बजकर 17 मिनट तक है. पूर्णिमा के चंद्रमा का उदय 17 जनवरी को होगा, इसलिए पौष पूर्णिमा आज 17 जनवरी को है. इस दिन पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा.

पौष पूर्णिमा के दिन आज चंद्रमा के उदय का समय शाम को 05 बजकर 10 मिनट पर है. इस दिन चंद्रास्त का समय ज्ञात नहीं है. इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक है.

पौष पूर्णिमा आज सर्वार्थ सिद्धि योग में है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 04:37 बजे से अगले दिन 18 जनवरी को प्रात: 07:15 बजे तक है. पूर्णिमा को पूर्णमासी भी कहते हैं, इसलिए इस दिन के चांद को पूर्णमासी का चांद कहते हैं. पूर्णमासी का अर्थ उस मास के पूर्ण होने से है. पंचांग में पूर्णिमा के बाद से नए माह का प्रारंभ होता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए शिव चालीसा का करे पाठ
Next: जाने आज का अपना राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन। ….

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.