Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने आज का अपना राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन। ….
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज का अपना राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन। ….

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

 

सोमवार का दिन कई राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है और कामकाज में धनलाभ के योग हैं. कुंभ राशि वालों की बातों से लोग प्रभावित होंगे. जानें अपना दैनिक राशिफल चिराग दारूवाला से.

मेष : सोमवार को भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. सोमवार को भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

भाग्यशाली रंग: आसमानी

भाग्यशाली अंक: 21

वृषभ : सोमवार को आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

भाग्यशाली रंग: ग्रे

भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन : मिथुन राशि वालों का सोमवार बेहतरीन रहेगा. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे. छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. महिलाएं घर के काम में अधिक बिजी रहेगी.

भाग्यशाली रंग: ब्राउन

भाग्यशाली अंक: 7

कर्क : आप अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें. आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे. सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगीं. युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती हैं. राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं.

भाग्यशाली रंग: क्रीम

भाग्यशाली अंक: 16

सिंह : सोमवार का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे. किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं. सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें. परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 12

कन्या : भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

भाग्यशाली रंग: काला

भाग्यशाली अंक: 1

तुला : सोमवार को अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी. अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे. आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा.

भाग्यशाली रंग: जामुनी

भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. सोमवार के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

भाग्यशाली रंग: सुनहरा

भाग्यशाली अंक: 5

धनु : सोमवार के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आपका दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है.

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 6

मकर : आपके सेहत में सुधार होगा. अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें. कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों. अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे. ससुराल से खुशखबरी मिलेगी.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

भाग्यशाली अंक: 11

कुंभ : आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे. पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी. आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह सोमवार को पूरे हो सकते हैं. मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा.

भाग्यशाली रंग: पर्पल

भाग्यशाली अंक: 2

मीन : काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे. व्यापार में आशाकूल लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है. सोमवार को कु्छ नई खरीदारी करेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल मंगल पूछेंगे.

भाग्यशाली रंग: लाल

भाग्यशाली अंक: 6

Post navigation

Previous: आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा कब है, क्या है तिथि ?
Next: देश में पिछले 24 घंटे में आये 2 लाख 58 हजार से ज्यादा मामले

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.