Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आयुष्मान खुराना की अनेक होगी 27 मई को रिलीज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आयुष्मान खुराना की अनेक होगी 27 मई को रिलीज

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
ayuhmann-anek-3249

मुंबई । आयुष्मान खुराना की अनेक के निर्माताओं ने वाईआरएफ की जयेशभाई जोरदार के साथ टकराव को टालने के लिए फिल्म की रिलीज की तारीख बदल दी है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अनुभव सिन्हा निर्देशित अनेक पहले 13 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य चोपड़ा और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी, भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने हाल ही में बात की और टकराव से बचने के लिए ये फैसला किया। निर्देशक-निर्माता अनुभव सिन्हा आर्टिकल 15 के बाद फिल्म में दूसरी बार आयुष्मान के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बयान में कहा, एक फिल्म बनाने के पीछे बहुत ज्यादा मेहनत और योजनाएं होती हैं। हमें अनेक की रिलीज को टालने में खुशी हुई ताकि दर्शक अब दोनों फिल्मों का आनंद उठा सकें। यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा बहुत दयालु हैं। उन्होंने अनेक की रिलीज को 27 मई तक के लिए टाल दिया है। इस कदम के साथ जयेशभाई जोरदार और अनेक दोनों ने उनके दर्शकों का ध्यान खींचा है। अनेक भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में अब तक 30545.61 मीट्रिक टन हुई गेहूँ खरीद, किसानों को किया गया 8.171 करोड़ रूपये का भुगतान
Next: उर्वशी रौतेला की ‘दिल है ग्रे’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.