Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उर्वशी रौतेला की ‘दिल है ग्रे’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उर्वशी रौतेला की ‘दिल है ग्रे’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
FQXtaqfakAAIUip

मुंबई । आगामी फिल्म दिल है ग्रे के निर्माताओं ने अभिनेता विनीत कुमार सिंह, अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी रौतेला के कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए, विनीत कहते हैं कि फिल्म का आधार काफी दिलचस्प है और मैं फस्र्ट लुक वाले पोस्टरों को मिलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया है, वास्तव में यह मेरे लिए एक रोमांचक प्रोजेक्ट है, मुझे सूसी और रमेश सर के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म विनीत द्वारा निभाए गए एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है, जिसे राजनीतिक और आर्थिक रूप से शक्तिशाली लोगों के कॉल टेप करने के लिए कहा जाता है। और इसके बाद कई रहस्यों का खुलासा होता है। अक्षय आगे कहते हैं कि जब मैंने पहली बार रोल के बारे में सुना, तो मुझे हां कहने में सोचने की जरूरत नहीं पड़ी। फिल्म में मेरा कैरेक्टर निश्चित रूप से मुझे एक अभिनेता के रूप में स्थापित करेगा, और इससे बेहतर कुछ हो नहीं सकता। एम. रमेश रेड्डी द्वारा निर्मित, सूरज प्रोडक्शन की इस फिल्म को सूसी गणेशन, एसोसिएट प्रॉसर मंजरी सुसिगनेशन, 4वी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्देशित किया गया है। उर्वशी ने साझा किया कि फिल्म की कहानी पर मेरा ध्यान था और मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म का आनंद मिलेगा। फिल्म का विषय काफी दिलचस्प है, यह निश्चित रूप से मुझे पहले से ही उत्साहित करने में कामयाब रही है और मुझे उम्मीद है कि पोस्टर सभी के उत्साह को और बढ़ा देंगे। फिल्म जुलाई में पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Post navigation

Previous: आयुष्मान खुराना की अनेक होगी 27 मई को रिलीज
Next: सामंथा ने दी सलाह, कभी भी न बनवाएं टैटू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.