Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्रुति हासन ने शुरू की मेगा 154 की शूटिंग
  • Uncategorized

श्रुति हासन ने शुरू की मेगा 154 की शूटिंग

Sarvoday Times 4 years ago 0 comments

मुंबई । एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों तेलुगु फिल्म मेगा 154 को लेकर काफी चर्चाओं में है। एक्ट्रेस ने मंगलवार सुबह इंस्टाग्राम पर घोषणा की, कि वह मेगा 154 के सेट पर वापस आ गई हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर में श्रुति हासन जिम के कपड़ों में नजर आ रही हैं। वहीं चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। अपनी इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ा अपडेट दिया। आपको बता दें कि तेलुगु फिल्म मेगा 154 को बॉबी डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर इसे प्रॉड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में चिरंजीवी लीड एक्टर हैं। श्रुति हासन पहली बार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगी। फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। फिल्म में रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद का संगीत है, जिन्होंने कई चार्टबस्टर एल्बम्स में चिरंजीवी के साथ काम किया है। श्रुति आखिरी बार रवि तेजा की फिल्म क्रैक में नजर आई थीं। गोपीचंद मल्लिनेनी द्वारा निर्देशित उनकी अपकमिंग फिल्म में वह बालकृष्ण के साथ नजर आएंगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जनपद लखनऊ में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण
Next: प्रधानमंत्री जी कल 24 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.