Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री जी कल 24 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

प्रधानमंत्री जी कल 24 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Official_Photograph_of_Prime_Minister_Narendra_Modi_Potrait

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 24 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम  में  प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी वर्चुअली उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम से पूर्व, मुख्यमंत्री जी राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जनपद जालौन में विकासखण्ड डकोर स्थित ग्राम ऐरी रमपुरा की ग्राम सभा की बैठक में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वे प्राथमिक विद्यालय/पंचायत सचिवालय का निरीक्षण तथा विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जी 33.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 16 जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर व प्रशिक्षण केन्द्र (डी0पी0आर0सी0), 682.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 39,000 तकनीकी उपकरणों से युक्त पंचायत सचिवालयों, 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2,000 सामुदायिक शौचालयों, 306.72 करोड़ रुपये की लागत से पंचायतों में स्थापित 7,10,000 एल0ई0डी0 लाइटों का डिजिटल लोकार्पण करेंगे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पर निर्मित फिल्म का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी को उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायतों के ई-गवर्नेन्स के कार्याें हेतु ई-पुरस्कार मंे तृतीय स्थान प्राप्ति का प्रशस्ति पत्र पंचायतीराज मंत्री द्वारा हस्तगत कराया जाएगा। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला पंचायत, जालौन तथा ग्राम पंचायत कुरेपुर कनार को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार और ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा को बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी ग्राम सभा की बैठक को सम्बोधित करेंगे।

Post navigation

Previous: श्रुति हासन ने शुरू की मेगा 154 की शूटिंग
Next: कभी ईद कभी दिवाली में सलमान के भाई का किरदार निभाएंगे आयुष शर्मा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.