Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सहकारिता विभाग द्वारा अब तक 25,732 किसानों से 1,01,118.521 मी0 टन गेहूँ की हुई खरीद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सहकारिता विभाग द्वारा अब तक 25,732 किसानों से 1,01,118.521 मी0 टन गेहूँ की हुई खरीद

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
15262ede-9710-11eb-aa45-8ea8997513f9_1617738142143

लखनऊ । मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश के समस्त जिलों में सहकारिता विभाग द्वारा खोले गये क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ क्रय किया जा रहा है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर ने बताया है कि प्रदेश में सहकारिता विभाग के खुले 4420 क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारियों द्वारा गेहूँ खरीद की जा रही है। सभी केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिए छांव, पीने के लिए पानी, छनाई के लिए छलना, बोरे आदि समस्त व्यवस्थायें की गई हैं। किसी भी केन्द्र पर किसान भाईयों को कोई समस्या नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने किसान भाईयों से अपील की है कि वे अपना गेहूँ क्रय केन्द्रों पर ही बेचें जिससे उन्हें उपज का सही मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में किसानों से गेहूँ क्रय करें। किसी भी केन्द्र से शिकायत मिली तो संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश में अब तक सहकारिता विभाग द्वारा 25,732 किसानों से 1,01,118.521 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया, जिसमें रु0 15874.33 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 90,117 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 199 नये मामले आये हैं
Next: यमुना की लहरों पर बनेगा उत्तर भारत का पहला फ़्लोटिंग रेस्तराँ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.