Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यमुना की लहरों पर बनेगा उत्तर भारत का पहला फ़्लोटिंग रेस्तराँ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

यमुना की लहरों पर बनेगा उत्तर भारत का पहला फ़्लोटिंग रेस्तराँ

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
500x300_1356908-screenshot-2022-05-05-at-115509-am

लखनऊ । पर्यटन के क्षेत्र में योगी सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश का पहला फ्लोटिंग रेस्तरां प्रयागराज में बनने जा रहा है। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बोट क्लब में सुविधाओं को अपग्रेड करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा क्लब में वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा के साथ एक योग सेंटर भी होगा। संगम नगरी के लोग और प्रयागराज आने वाले पर्यटक जल्द ही यमुना किनारे स्थित प्रयागराज बोट क्लब में फ्लोटिंग रेस्तरां में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने का फैसला किया है। प्फ़्लोटिंग रेस्तरां में कई तरह के व्यंजन परोसने के साथ बच्चों व बड़ों के मनोरंजन की अन्य सुविधाएँ भी होंगी।  योजना को ज़मीन पर उतारने के लिए बोट क्लब को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित किया जाएगा। चयनित एजेंसी को ‘फ्लोटिंग रेस्तरां’ में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और वह इसे भी चलाएगी। पीडीए ने योजना को अमली जामा पहनाने के लिए निविदा जारी कर दी है। इच्छुक एजेंसियों को एक प्रेजेंटेशन देना होगा कि कि वह बोट क्लब में क्या बदलाव करना चाहते हैं और इसे कैसे विकसित करेंगे। प्रयागराज में आकार ले रही फ़्लोटिंग रेस्तराँ की योजना उत्तर भारत में किसी नदी के किनारे बन ने वाली अपनी तरह की पहली और सबसे अनूठी योजना मानी जा रही है। पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि जिस एजेंसी की योजना सबसे अच्छी होगी, उसे बोट क्लब चलाने और और सुविधाओं को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि लोग अच्छी सुविधाओं का आनंद ले सकें। साथ ही लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध हो।  एजेंसी को फ्लोटिंग रेस्तरां के साथ ही बोट क्लब में योग केंद्र भी स्थापित करना होगा। इसको लेकर पीडीए और बोट क्लब के अधिकारियों ने हाल ही में एक बैठक की है। पीडीए के उपाध्यक्ष ने कहा कि इन बदलावों के बाद पर्यटन के लिहाज से बोट क्लब शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि बोट क्लब का कायाकल्प कुंभ-2025 से पहले किया जाएगा।  बोट क्लब वाटर स्पोर्ट्स के लिहाज से भी आकर्षक का केंद्र बनेगा।

Post navigation

Previous: सहकारिता विभाग द्वारा अब तक 25,732 किसानों से 1,01,118.521 मी0 टन गेहूँ की हुई खरीद
Next: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,047 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले आये

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.