Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल का नेता चुने गए; 2023 में होंगे विधानसभा चुनाव
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल का नेता चुने गए; 2023 में होंगे विधानसभा चुनाव

Sarvoday Times 4 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद अब भाजपा ने माणिक साहा नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगाई गई। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी, जिनमें माणिक साहा का नाम भी शामिल था। आखिरकार तमाम नेताओं ने साहा को ही विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद वह जल्द शपथ लेकर सीएम का पद संभाल सकते हैं। मणिक साहा राजभवन के लिए निकल चुके हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। ज्ञात हो कि मणिक साहा त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं। पार्टी ने चुनावों से ठीक एक साल पहले उन पर

संगठन की जिम्‍मेदारी

देब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है। मैं भाजपा का एक वफादार कार्यकर्ता हूं। मुझे उम्मीद है कि मुझे जो जिम्मेदारियां दी हैं, मैंने उसके साथ न्याय किया है – चाहे वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हों या त्रिपुरा के मुख्यमंत्री। मैंने त्रिपुरा राज्य के लोगों के लिए शांति सुनिश्चित करने के लिए समग्र विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 2023 का चुनाव आ रहा है। पार्टी चाहती है कि एक जिम्मेदार व्‍यक्ति यहां के मामलों की कमान संभाले। सरकार तभी बन सकती है, जब संगठन मजबूत हो। चुनाव के बाद जाहिर तौर पर कोई मुख्यमंत्री बनेगा।

केंद्रीय नेतृत्‍व से मिले थे देब

देब गुरुवार को नई दिल्ली गए थे और पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी के मामलों पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी चाहती है कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूं। उन्होंने कहा कि लोग यहां लंबे समय तक भाजपा की सरकार चाहते हैं। अगर मेरे जैसा व्यक्ति संगठन के लिए काम करता है, तो जाहिर तौर पर इससे मदद मिलेगी।

इन नामों पर चर्चा

25 साल के वाम मोर्चे के शासन को समाप्त करने के बाद 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। बीजेपी की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह की खबरें आ रही हैं।त्रिपुरा के तत्कालीन शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को भी मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा गया, लेकिन अंतत: माणिक साहा का मुख्‍यमंत्री पद के लिए चुना गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शहर से अधिक गांवों पर महंगाई की मार, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बंगाल के ग्रामीण इलाकों में बुरा हाल, जानें इसकी वजह
Next: चेकिंग के दौरान कुल 749 ट्रकों एवं 1408 बसों का चालान/बंद की कार्रवाई की गई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.