Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चेकिंग के दौरान कुल 749 ट्रकों एवं 1408 बसों का चालान/बंद की कार्रवाई की गई
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चेकिंग के दौरान कुल 749 ट्रकों एवं 1408 बसों का चालान/बंद की कार्रवाई की गई

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
download (35)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में बैठक कर अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए थे, जिसके क्रम में परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर विभिन्न मण्डलों में अनधिकृत बसों के संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।  
अपर परिवहन आयुक्त श्री वी.के. सोनकिया ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड माल वाहनांे के विरुद्ध लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, आगरा एवं झांसी संभागों में 10 मई से 13 मई 2022 तक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुल 537 ओवरलोड माल वाहनों का चालान किया गया तथा 212 ट्रक बंद किए गए और 52.04 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार अनधिकृत बस संचालन में भी 1170 बसों का चालान किया गया तथा 238 बसों को बंद किया गया और 27.47 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।
श्री सोनकिया ने बताया कि परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के निर्देशानुसार अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोडिंग की शिकायतों का संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नियमित रूप से अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल का नेता चुने गए; 2023 में होंगे विधानसभा चुनाव
Next: वजूखाना सील करने से मछलियों के जीवन पर आया संकट, कोर्ट से की गयी ये मांग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.