Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ: लुलु मॉल को लेकर विवाद जारी, सीएम योगी ने पुलिस को दी सख्त हिदायत
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ: लुलु मॉल को लेकर विवाद जारी, सीएम योगी ने पुलिस को दी सख्त हिदायत

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (72)

लखनऊ स्थित लुलु मॉल को लेकर विवाद जारी है. कभी नमाज को कभी लव जिहाद का आरोप लग रहा है. इस पर मॉल प्रबंधन सफाई भी दे रहा है, लेकिन विवाद थमता नहीं नजर रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार लुलु मॉल विवाद पर बयान जारी करते हुए लखनऊ पुलिस को सख्त हिदायत दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘बार-बार लखनऊ प्रशासन से कहा गया कि जो अराजकता की स्थिति पैदा करने, सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का कुत्सित प्रयास हो रहा है, उसे गंभीरता से लेना चाहिए और किसी भी प्रकार की शरारत को स्वीकार नहीं करना चाहिए, जो अनावश्यक मामलों को बढ़ावा देकर माहौल को खराब करने का प्रयास करते हैं उनसे सख्ती से निपटना चाहिए.’

लखनऊ प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सड़कों पर यातायात को बाधित कर किसी भी तरह की पूजा या कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए.’ लुलु मॉल विवाद पर सीएम योगी ने लखनऊ पुलिस को कार्रवाई करने की हिदायत दी है.

गौरतलब है कि लुलु मॉल का उद्घाटन 10 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही किया था. उद्घाटन के 4 दिन बाद ही मॉल में नमाज़ पढ़ने का वीडियो सामने आया और कोहराम सा मच गया. हिंदू संगठनों ने कहा मॉल में नमाज़ हुई है, हनुमान चालीसा भी होगा. अब नमाज़ के वीडियो को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 15,528 नए केस, 25 लोगों की हुई मौत
Next: लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 को ढूंढ रही पुलिस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.