Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 को ढूंढ रही पुलिस
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 को ढूंढ रही पुलिस

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (73)

लखनऊ: उत्‍तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल (Lulu Mall Controversy) में नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा चार अन्‍य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों में तीन लखनऊ जबकि एक सीतापुर का है। इस बीच, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लुलु मॉल में हुई हालिया घटनाओं पर नाराजगी जताई है। पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों संग विडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने कहा कि लखनऊ में एक मॉल खुला है जो अपनी व्यवसायिक गतिविधियां चला रहा है। उसको राजनीति का अड्डा नहीं बनाया जाना चाहिए।

हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा पढ़ने की दी थी धमकी
राजधानी लखनऊ का लुलु मॉल उद्घाटन के पहले से ही चर्चा में आ गया था। इसकी खासियत, तस्वीरें, मालिक का नाम, लुलु का मतलब ये सभी चीजें गूगल पर सर्च की जाने लगीं। 10 जुलाई को उद्घाटन करने खुद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे और मॉल के मालिक यूसुफ अली ने खुद ड्राइव कर उन्हें मॉल घुमाया। लेकिन दो दिन बाद ही मॉल में नमाज पढ़े जाने का वीडियो सामने आया और विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और आगे हनुमान चालीसा पढ़ने की बातें कही जाने लगीं।

जानबूझकर विवाद पैदा करने की कोशिश
पुलिस की जांच में पता चला है कि 12 जुलाई को नमाज पढ़ने वाले पैदल आए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि नमाज के समय उनकी दिशा भी गलत थी। युवकों ने 17-18 सेकेंड में नमाज पढ़ी जबकि ठीक से नमाज पढ़ी जाए तो करीब 10 मिनट तक लगते हैं। इससे यह बात साफ हो गई कि चर्चा में आए लुलु मॉल से जोड़कर जानबूझकर विवाद पैदा किया गया।

2 हजार करोड़ में बना है लुलु मॉल
लुलु मॉल (Lulu Mall Lucknow) नेशनल हाईवे 27 पर है, जो लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे (National Highway) है। इस मॉल के लिए हाईवे के बगल में एक डेडिकेटेड सर्विस लेन भी है। सिटी सेंटर और एयरपोर्ट (Lucknow Airport) से इस मॉल में जाने में करीब 20 मिनट का वक्त लगता है। सुशांत गोल्ड सिटी में यह मॉल 1,85,800 स्क्वायर मीटर में बना है। यह लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है, जो सुशांत गोल्फ सिटी में 11 एकड़ में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह मॉल देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक है।

Post navigation

Previous: लखनऊ: लुलु मॉल को लेकर विवाद जारी, सीएम योगी ने पुलिस को दी सख्त हिदायत
Next: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.